Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल फिर सुर्खियों में आया, बीमार युवक तड़पता रहा, ‘अनदेखी’ से मौत !
    देश

    आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल फिर सुर्खियों में आया, बीमार युवक तड़पता रहा, ‘अनदेखी’ से मौत !

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। कोलकाता का आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल फिर सुर्खियों में आ गया है। यहां नदिया जिले के बीमार युवक की समुचित इलाज के अभाव में मौत हो गई। परिवार 24 वर्षीय नंद विश्वास की मौत से सदमे में है।

    पिता ज्‍योतिष विश्वास ने बताया कि नंद तीन दिनों से बुखार से जूझ रहा था। जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो सोमवार को उसे कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां आने पर नंद को तत्काल कुछ इलाज मिला और उसकी हालत में थोड़ा सुधार भी हुआ। पिता का आरोप है कि मंगलवार से न तो कोई डॉक्टर उसे देखने आया और न ही कोई नर्स। सैलाइन तक देना बंद कर दिया गया, जबकि प्रिस्क्रिप्शन में सैलाइन लिखी गई थी।

    उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह नंद की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। उसका पेशाब और मल त्याग भी रुक गया। मुंह से झाग निकलने लगा। वह डॉक्टरों के पास जाकर मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए नहीं आया। काफी मिन्नत के बाद एक डॉक्टर पहुंचा और नंद को सीपीआर (छाती पर दबाव) देने लगे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने बताया कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा।

    नंद की मां ने भी दुखी मन से कहा, “हम गरीब हैं, क्या हमारी जान की कोई कीमत नहीं है? मेरा बेटा बिना इलाज के मरा है, क्या इसका कोई इंसाफ मिलेगा?” इस घटना से पीड़ित परिवार में गहरा शोक और गुस्सा है। वह बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। नंद के भाई का आरोप है कि जब उन्होंने डॉक्टरों से बार-बार गुहार लगाई, तो कहा गया कि अगर वे चाहते हैं तो किसी बड़े निजी अस्पताल में इलाज करवा लें।

    उल्लेखनीय है कि यह दर्दनाक वाकया तब सामने आया है जब आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल चल रही है। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से वरिष्ठ डॉक्टरों पर अतिरिक्त काम का दबाव बढ़ गया है, हालांकि डॉक्टरों का दावा है कि अस्पताल में सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं।

    राज्य सरकार ने कहा है कि इस हड़ताल के कारण अब तक लगभग सात लाख लोग चिकित्सा सेवा से वंचित हुए हैं और 29 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदिवासियों और मूलवासियों की एकता की पहचान है करमा का त्योहार: कोचे मुंडा
    Next Article मणिपुर में रॉकेट, बम लांचर, विस्फोट सामग्री बरामद
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में पूर्वोत्तर की महत्वपूर्ण भूमिकाः प्रधानमंत्री

      May 23, 2025

      आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

      May 23, 2025

      छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मारे गए केशव राव सहित 12 करोड़ 33 लाख के इनामी 27 नक्सलियों की हुई शिनाख्त

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      • हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का चेन्नई में 18 जून से होगा आगाज, 27 तक होंगे मुकाबले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version