Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»किश्तवाड़, उधमपुर, पुंछ और राजौरी जिलों के कुछ हिस्सों में आतंकवाद विरोधी अभियान तेज
    देश

    किश्तवाड़, उधमपुर, पुंछ और राजौरी जिलों के कुछ हिस्सों में आतंकवाद विरोधी अभियान तेज

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 14, 2024Updated:September 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू। सुरक्षाबलों ने हाल ही में हुई मुठभेड़ों के बाद शनिवार को किश्तवाड़, उधमपुर, पुंछ और राजौरी जिलों के कुछ हिस्सों में अपने आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिए हैं। इन मुठभेड़ों में दो सैनिक बलिदान हो गए और दो आतंकवादी मारे गए।

    किश्तवाड़ जिले के छतरू क्षेत्र में पिंगनल दुगड्डा के जंगलों में संयुक्त अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को इस क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक जेसीओ समेत दो सैन्यकर्मी बलिदान हो गए जबकि दो अन्य घायल हो गए। क्षेत्र में मौजूद आतंकवादियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान शनिवार को भी जारी है।

    अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सुरक्षाबलों ने ड्रोन और अन्य आधुनिक उपकरणों का उपयोग करते हुए एक बड़े क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। ये आतंकवादी मुठभेड़ के बाद अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर भाग गए थे। उन्होंने बताया कि अभी तक आतंकवादियों से कोई नया संपर्क नहीं हुआ है।

    अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में खंदरा टॉप, कुदवाह और रायचक के ऊपरी इलाकों में भी व्यापक तलाशी अभियान चल रहा है, जहां 11 सितंबर को पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल पुंछ के सुरनकोट और राजौरी जिले के नौशेरा और थानामंडी के वन क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चला रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडॉक्टरों के मंच पर पहुंचीं ममता, कहा-मुख्यमंत्री नहीं, बड़ी बहन के रूप में आई हूं, सभी मांगों पर विचार करूंगी
    Next Article जम्मू-कश्मीर को बनाएंगे सुरक्षित व समृद्ध, यह मोदी की गारंटीः नरेन्द्र मोदी
    shivam kumar

      Related Posts

      जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज

      August 5, 2025

      नीतीश कैबिनेट की बैठक आज,शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने पर लगेगी मुहर

      August 5, 2025

      बीएसईबी ने 9वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
      • गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version