Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड के तीन दुश्मन-जेएमएम, राजद और कांग्रेस: नरेंद्र मोदी
    Top Story

    झारखंड के तीन दुश्मन-जेएमएम, राजद और कांग्रेस: नरेंद्र मोदी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 15, 2024Updated:September 15, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कहा-जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है
    जेएमएम के लिए आदिवासी कल्याण मायने नहीं रखता, सियासत पर कब्जा उसका मकसद है
    पीएम ने पूछा-चंपाई सोरेन आदिवासी नहीं हैं क्या, सीता सोरेन आदिवासी नहीं हैं क्या, कुर्सी के लिए उन्हें अपमानित किया गया
    राकेश सिंह
    जमशेदपुर। जमशेदपुर के गोपाल मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेएमएम, राजद और कांग्रेस सरकार पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड के तीन ही दुश्मन हैं। वे हैं जेएमएम, राजद और कांग्रेस। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झारखंड को बर्बाद कर दिया था। यहां के जल, जंगल जमीन को लूटा था। राजद ने तो झारखंड गठन का ही विरोध किया था। कहा था कि उसकी लाश पर ही झारखंड बनेगा। अब जेएमएम राजद और कांग्रेस के साथ ही मिल कर सरकार चला रहा है। आप समझ सकते हैं कि यह सरकार कैसी होगा। पीएम ने कहा कि जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है। कांग्रेस ने दलित, आदिवासी और पिछड़ा समाज की बलि चढ़ा दी। अब जेएमएम भी यही कर रहा है। जेएमएम मजहब के नाम पर वोट बैंक बना रहा है। हमें इस खतरे को यहीं पर रोकना होगा। यह रूकेगा झारखंड में भाजपा की सरकार बना कर।

    जेएमएम ने किस तरह से झारखंड को और यहां के आदिवासियों को बर्बाद किया है, जेएमएम सरकार का पांच साल का कार्यकाल इसका उदाहरण है। जेएमएम के लिए आदिवासी का कल्याण मायने नहीं रखता, अपनी सियासत सर्वोपरि है। अगर ऐसा नहीं होता, तो आप बताइये कि चंपाई सोरेन आदिवासी नहीं थे क्या? गरीब परिवार से नहीं थे क्या? सीएम की कुर्सी पर कब्जा करने के लिए उन्हें कितना अपमानित किया गया। आप बताइये सीता सोरेन आदिवासी नहीं हैं क्या? सीता सोरेन को अपने परिवार के ही लोगों ने अपमानित किया, उन्हें बेदखल किया। इसका जवाब झारखंड का आदिवासी समाज निश्चित रूप से देगा।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड का निर्माण बड़े सपनों के लिए हुआ। इसकी उन्नति के लिए हुआ। विकास के लिए हुआ। लेकिन ये सपने भ्रष्टाचार और लूट की भेंट चढ़ गये। मोदी ने कहा कि इस देश में बड़ी बेईमान और महाभ्रष्ट पार्टी एक ही है-कांग्रेस पार्टी। इस देश में एक ही भ्रष्ट परिवार है-कांग्रेस परिवार। भ्रष्टाचार, लूट और बेईमानी की धारा यहीं से निकलती है। जेएमएम भी यहीं से ट्रेनिंग लेता है। उस स्कूल का नाम है स्कूल और करप्शन। अपने पांच साल के शासन काल में जेएमएम ने एक ही काम किया। झारखंड की चौतरफा लूट और भ्रष्टाचार। आज यहां चारों तरफ भ्रष्टाचार। यहां के जल, जंगल और जमीन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं। मध्यम वर्ग एक-एक रुपये के लिए अपना पसीना बहाता है। लेकिन सच्चाई क्या है देखिये, यहां के मंत्री, सांसद और उनके नौकरों के यहां से सैकड़ों करोड़ कैश बरामद हो रहा है। आपने कुछ दिन पहले देखा होगा के कैसे नोटों के पहाड़ झारखंड में निकले थे। ये पैसे आपकी मेहनत की कमाई के पैसे थे। बेइमानों ने ये पैसा लूट कर अपनी जेब भरी थी। पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार करनेवाले, आपके धन को लूटनेवाले, देश और झारखंड के खजाने को लूटनेवालों से पाई-पाई का हिसाब लेना आपकी जिम्मेदारी है। हम पाई-पाई का हिसाब लेंगे, बस इसमें आपका हमें साथ चाहिए। उन्होंने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज राज्य सरकार के संरक्षण में खान-खनिज की लूट हो रही है। बालू की लूट हो रही है। सेना की जमीन तक को ये लोग नहीं छोड़ रहे हैं। इन्होंने झारखंड के लोगों की जमीन तक को नहीं छोड़ा। अब तो हालत यह हो गयी है कि लोगों को अपनी जमीन को सुरक्षित रखने के लिए वोर्ड तक लगाना पड़ रहा है कि यह जमीन बिकाऊ नहीं है।
    पीएम ने कहा कि अब जेएमएम की चलाचली की बेला है। अब ये लोग भाजपा नेताओं पर झूठे केस कर रहे हैं। इन्होंने झूठ का पिटारा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने आपसे वायदा किया था कि आपको नौकरी देंगे, नौकरी नहीं तो बेरोजगारी भत्ता देंगे। यह कितनों को मिला? इन्होंने शहरी रोजगार का वायदा किया था। दो महीने बाद ही यह बंद हो गया। उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा के नाम पर अब तक झारखंड के पंद्रह नौजवानों की इस सरकार ने बलि ले ली है। इस सकरार ने मांओं के लाल छीन गये। बहनों से भाई छीन लिये। झारखंड के पंद्रह लाल गलत व्यवस्था के कारण जान गंवा बैठे। भर्ती परीक्षा में जिनकी जिंदगी गयी है, मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। झारखंड में कुछ ही महीने में भाजपा की सरकार आनेवाली है। इन सारे मामलों की जांच करा कर जिम्मेदार लोगों पर कानूनी शिकंजा कसा जायेगा। पीएम ने कहा कि हेमंत सरकार को युवाओं की चिंता नहीं है। जेपीएससी और जेएसएसी की परीक्षा हर साल लेने का इस सरकार ने वायदा किया था। इसका क्या हश्र है, आपसे छिपा नहीं है, उलटे सरकार के संरक्षण में यहां नौकरी बेचनेवालों का गिरोह सक्रिय हो गया है। ऐसी राज्य सरकार को हटाना ही होगा।

    यह सरकार कितना झूठा वायदे कर सकती है, आप जानते हैं। इस सरकार ने पेट्रोल-डीजल में रियायत देने की बात कही थी। उसका लाभ आपको मिला क्या? नहीं न, क्योंकि वह योजना भी झूठी दिलासा थी। अब यह सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के नाम पर, उन्हें पैसे देने के नाम पर नयी-नयी तिकड़म रच रही है। ऐसे धोखेबाजों को सरकार से बाहर निकालना होगा। हमने वायदा किया था कि तीन करोड़ लोगों को पक्का मकान देंगे। हम दे रहे हैं। हमने वायदा किया था कि अब 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग को मुफ्त इलाज की व्यवस्था करेंगे, कैबिनेट ने उस पर मुहर लगा दी है। हम किसानों को पीएम सम्मान निधि से सहायता दे रहे हैं। उनके खाते में पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं। आपको बता दूं कि इन योजनाओं की घोषणा कांग्रेस ने अपने शासनकाल में की थी, लेकिन उसने लागू नहीं किया था। कांग्रेस ने तो यहां तक वायदा किया था कि यहां के युवाओं को-महिलाओं को वह एक एक लाख रुपये देगी।

    जब महिलाएं पैसा लेने पहुंचीं, तो उन्हें अपमानित किया गया। पीएम ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की राज्य सरकारें हैं, वहां उन्होंने झूठ की दुकान खोल रखी है। जेएमएम वाले भी कांग्रेस का ही नकल कर रहे हैं। वे पैसे देने की बात कर रहे हैं। आप सावधान हो जाइये। ये मिलनेवाले नहीं, क्योंकि जेएमएम ने ट्रेनिंग तो कांग्रेस से ही ली है। मंईयां सम्मान योजना के बारे में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इसकी सच्चाई क्या है। मंईयां सम्मान योजना दिलवाने के लिए महिलाओं से दलाल तीन-तीन सौ रुपये ले रहे हैं। अबुआ आवास योजना के नाम पर 25-25 हजार रुपये की वसूली हो रही है। यहां तक कि दलालों ने केंद्र की योजनाओं को भी नहीं बख्शा है। लूटना ही इनका पेशा हो गया है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि लूटनेवाले कभी कुछ देंगे क्या? उन्होंने कहा कि इसका जवाब देने का मौका चुनाव में आपको मिलेगा। आप भाजपा को आशीर्वाद दीजिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल : डिप्टी स्पीकर के खिलाफ महाभियोग से पीछे हटी सरकार, संसद अधिवेशन समाप्त करने की सिफारिश
    Next Article साइक्लोनिक सर्कुलेशन: झारखंड के छह जिलों में रेड अलर्ट
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, तीन महीने से वेतन बकाया; मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

      November 19, 2026

      चौपारण घाटी हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 अब भी अस्पताल में भर्ती; इलाज के लिए मांगी आर्थिक मदद

      November 19, 2026

      विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण में पूर्व कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार, जोन्हा जंगल से सिमडेगा पुलिस ने दबोचा

      November 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इतिहास के पन्नों में 20 नवंबर: पॉली उमरीगर ने रचा था इतिहास, भारत के लिए जड़ा पहला दोहरा शतक
      • पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने हासिल किया 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य, 10 साल से भी कम समय में पूरी हुई बड़ी उपलब्धि
      • महंगाई की मार से बिगड़ रहा रसोई का बजट, चावल-दाल से लेकर सब्जी और तेल तक महंगे; आम आदमी की बढ़ी परेशानी
      • बिहार विधानसभा सत्र से पहले पटना में सख्ती, 2 किलोमीटर के दायरे में धारा 163 लागू; धरना-प्रदर्शन पर रोक
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, तीन महीने से वेतन बकाया; मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version