Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 17 सितंबरः जिन्होंने बच्चे-बच्चे का भारतीय पौराणिक कथाओं से परिचय कराया
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 17 सितंबरः जिन्होंने बच्चे-बच्चे का भारतीय पौराणिक कथाओं से परिचय कराया

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रतिष्ठित भारतीय कहानीकार और अमर चित्रकथा के निर्माता अनंत पै ने भारतीय पौराणिक कथाओं और इतिहास को लाखों पाठकों तक पहुँचाया। भारतीय संस्कृति और इतिहास को लोकप्रिय बनाने में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने भारतीय पौराणिक नायकों व घटनाओं को बच्चों तक पहुंचाने के लिए कॉमिक्स के रूप में एक दिलचस्प आइडिया को लोकप्रिय बनाकर दिखाया। उन्हें प्यार से “अंकल पै” के नाम से जाना जाता था।

    17 सितंबर 1929 में कर्नाटक के करकला में जन्मे अनंत पै प्रारंभिक जीवन से ही भारतीय इतिहास और पौराणिक कथाओं के प्रति गहरे आकर्षण में थे। उन्‍होंने इंजीनियरिंग में पढ़ाई की लेकिन भारतीय मिथकों, किंवदंतियों और इतिहास को आकर्षक कॉमिक बुक प्रारूप में बताने के उद्देश्य से 1967 में अमर चित्रकथा की शुरुआत की। इस श्रृंखला में रामायण और महाभारत के महाकाव्यों से लेकर स्वामी विवेकानंद और रानी पद्मिनी जैसे ऐतिहासिक व्यक्तियों के जीवन तक कई विषयों को शामिल किया गया था। यह बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ।

    अंकल पै के सावधानीपूर्वक शोध ने हर कहानी में सटीकता और प्रामाणिकता सुनिश्चित की। अनंत पै इंद्रजाल कॉमिक्स में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने फैंटम और मैंड्रेक जैसे पश्चिमी कॉमिक पात्रों को संपादित और लोकप्रिय बनाया। लेकिन उनकी स्थायी विरासत अमर चित्र कथा (अमर सचित्र कहानियाँ) के निर्माण से जुड़ी हुई है। अमर चित्र कथा को 20 से ज्‍यादा भाषाओं में प्रकाशित किया जा चुका है और इसकी अब तक 9 करोड़ प्रतियां बिक चुकी हैं। उन्होंने बच्चों के लिए पर्सनैलिटी डवलपमेंट से जुड़ी किताबों भी लिखी हैं। 24 फरवरी 2011 को आनंद पै का निधन हो गया।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1630- अमेरिका के बॉस्टन शहर की स्थापना।

    1761- कोसाब्रोमा का युद्ध लड़ा गया।

    1948- हैदराबाद रियासत का भारत में विलय।

    1949- दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) की स्थापना।

    1956- भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन।

    1957- मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

    1974- बंगलादेश,ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल।

    1982- भारत और सिलोन (श्रीलंका) के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।

    1999 – ओसामा बिन लादेन का भारत के विरुद्ध जेहाद का ऐलान।

    2000 – जाफना प्रायद्वीप का चवाक छेड़ी शहर लिट्टे से मुक्त।

    2001 – अमेरिका ने स्पष्ट किया कि कश्मीर पर पाक के साथ कोई सौदेबाजी नहीं।

    2002 – इराक ने संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों को बिना शर्त देश में आने की अनुमति दी।

    2004 – यूरोपीय संसद ने मालदीव पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया।

    2006 – हवाना में गुटनिरपेक्ष आन्दोलन का शिखर सम्मेलन शुरू।

    2008 – जहाजरानी राज्यमंत्री के.एच. मुनियप्पा ने विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार एवं राष्ट्रीय संरक्षा पुरस्कार 2006 प्रदान किए।

    2009 – केन्द्रीय सतर्कता आयोग ने 123 भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के नाम अपनी वेबसाइट पर जारी किए।

    2011- न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क में वॉल स्ट्रीट घेरो आंदोलन की शुरूआत।

    2017- कोरिया ओपन सुपर सीरीज़ जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं पीवी सिंधु।

    जन्म

    1867 – गगनेन्द्रनाथ टैगोर – प्रसिद्ध भारतीय व्यंग्य चित्रकार (कार्टूनिस्ट)थे।

    1872 – वामनराव बलिराम लाखे- भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।

    1879 – ईवी रामास्वामी नायकर- तमिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी,राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता।

    1879 – पेरियार ई.वी.रामासामी – समाज सुधारक।

    1903 – आईके कुमारन – माही क्षेत्र से फ़्राँसीसियों का शासन हटाने वाले प्रमुख व्यक्ति थे।

    1915 – मक़बूल फ़िदा हुसैन- प्रसिद्ध चित्रकार।

    1929 – अनंत पै- भारतीय शिक्षा शास्त्री,अमर चित्रकथा के संस्थापक थे।

    1930 – लालगुड़ी जयरमण- भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।

    1937 – सीताकांत महापात्र- उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।

    1941 – सीजी कृष्णदास नायर – शिक्षक और धातुकर्म वैज्ञानिक।

    1945 – भक्ति कारु स्वामी- भारतीय आध्यात्मिक नेता।

    1945 – जोगिन्दर जसवन्त सिंह- भारतीय थलसेना के 22वें सेनाध्यक्ष।

    1950 – नरेन्द्र मोदी- भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री।

    निधन

    1999 – हसरत जयपुरी- हिंदी फिल्मों के सुप्रसिद्ध गीतकार।

    2002 – वसंत बापट, कवि।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोल्हान की जनता ने पछाड़ा प्रकृति को, भारी बारिश में भी मोदी ने अपना कमिटमेंट निभाया
    Next Article ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड के कप्तान होंगे हैरी ब्रूक
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख
      • अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण
      • झारखंड प्री मॉनसून की बारिश से हुआ ठंडा, पलामू में 32 डिग्री तापमान
      • किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों के घेरे में चार आतंकवादी, चल रही है मुठभेड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version