Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»“प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना” से कटिहार के कारीगरों को मिल रही आर्थिक मजबूती
    राज्य

    “प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना” से कटिहार के कारीगरों को मिल रही आर्थिक मजबूती

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कटिहार। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने कटिहार जिले में छोटे कारीगरों को आर्थिक रूप से मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सोनाली शीतल ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि जिले में अब तक 20602 लोगों ने योजना के तहत आवेदन किया है, जिसमें से 9774 आवेदन ग्रामीण तथा शहरी स्तर पर अनुशंसित हुए हैं और 10726 आवेदन प्रक्रिया में हैं।

    इस योजना के तहत, हाथ से मूर्ति बनाने वाले, नाई, पत्थर तराशने वाले और फूलों की माला बनाने वाले जैसे कारीगर लाभान्वित हो रहे हैं। सरकार की इस योजना ने 2023 में शुरुआत के बाद से ही छोटे व्यापार करने वाले लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत करने में मदद की है।

    महाप्रबंधक ने बताया कि राज्य स्तर से अब तक 857 आवेदकों का आवेदन पंजीकृत हो गया है जिन्हें ट्रेड के अनुसार विभिन्न प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षित किया जा रहा है। शेष आवेदनों का सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर किया जा रहा है और उसे अनुसंशित के लिए राज्य स्क्रीनिंग समिति को भेज दिया जायेगा।

    हालांकि, जिले के 234 ग्राम पंचायतों में से 09 ग्राम पंचायत के मुखिया प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के वेबसाइट पर ऑनबोर्डिंग नही हुआ है, जिसमें बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर और बरारी, अमदाबाद के उत्तरी और दक्षिणी अमदाबाद, मनसाही के मरंगी, कुर्सेला के उत्तरी मुरादपुर, बलरामपुर के बिजौल, मनिहारी के फतेह नगर तथा कदवा प्रखंड के कुम्हारी पंचायत के मुखिया शामिल है। जिससे स्थानीय शिपकारों को योजना से वंचित होना पड़ रहा है। हालांकि, जिला उद्योग केंद्र द्वारा इन मुखियाओं को वेबसाइट पर ऑनबोर्डिंग करने के लिए कहा गया है ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिल सके।

    इस योजना से जुड़कर कारीगर अपने व्यापार को बढ़ावा देने और आर्थिक रूप से मजबूत होने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं। सरकार की इस योजना ने छोटे व्यापार करने वाले लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे न केवल कारीगरों की आय में वृद्धि हो रही है, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक ही रात चार स्थानों पर हुई चोरी की घटना
    Next Article आरजी कर : संदिग्ध संदीप और अभिजीत से आमने-सामने पूछताछ की तैयारी
    shivam kumar

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version