Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»भाजपा को सताने लगा है चुनाव में हार का डर: सुप्रियो भट्टाचार्य
    झारखंड

    भाजपा को सताने लगा है चुनाव में हार का डर: सुप्रियो भट्टाचार्य

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 16, 2024Updated:September 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री के जमशेदपुर दौरे पर झामुमो प्रवक्ता ने कसा तंज
    -सरकारी कार्यक्रम को पार्टी कार्यक्रम में बदलने का लगाया आरोप
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर दौरे को लेकर झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री की यात्रा महज एक चुनावी स्टंट था। नरेंद्र मोदी ने झारखंड की जनता से अपना जुड़ाव दिखाने की खूब कोशिश की। उन्होंने लोगों को करमा पर्व की शुभकामनाएं दीं। लेकिन वह यह बताना भूल गये कि जिस पर्व की वह शुभकामनाएं दे रहे हैं, वो असल में किनका पर्व है। रविवार के रेल कार्यक्रम में रेल मंत्री नहीं पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर कोई भी राज्य सरकार का मंत्री मौजूद नहीं था। सुप्रियो ने कहा कि रविवार का सरकारी कार्यक्रम पार्टी कार्यक्रम में बदल गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि को प्रमुखता नहीं दी गयी, क्योंकि वे सभी झामुमो के विधायक हैं। कार्यक्रम में भाजपा के नेताओं को प्रमुखता दी गयी। इसी जिले में हमारी सरकार के दो-दो मंत्री हैं। किसी को भी नहीं बुलाया गया।

    केंद्र सरकार हेमंत से डर रही:
    सुप्रियो ने कहा कि केंद्र सरकार अब हेमंत सोरेन से डरने लगी है। इसका सबूत है रविवार का कार्यक्रम। आज तक किसी ने नहीं देखा कि किसी प्रधानमंत्री ने चुनाव के कार्यक्रम के लिए 130 किलोमीटर की दूरी को सड़क मार्ग से तय किया हो। केंद्र में मौजूद मोदी की सरकार बैसाखी पर टिकी हुई है। हेमंत सोरेन के काम से पीएम इतने डरे हुए हैं कि अब अपनी सभा में वे हेमंत सरकार के कामों की चर्चा कर रहे हैं।

    सरना धर्म को लेकर केंद्र की स्थिति साफ नहीं:
    झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा कि सरना धर्म को लेकर अब तक केंद्र सरकार ने अपनी कोई भी स्थिति साफ नहीं की है। इस पर उन्हें चर्चा करनी चाहिए। हरियाणा-जम्मू और कश्मीर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव का नतीजा स्पष्ट दिख रहा है। सिर्फ औपचारिकता बाकी है। इस राज्य में भाजपा को विधानसभा चुनाव में हार मिलनी तय है। इसी डर से अब भाजपा के कई नेता झारखंड आ रहे हैं। सुप्रियो ने कहा कि रविवार को एनएच-33 को लगभग नौ घंटो के लिए कैद कर लिया गया था। एनएच झारखंड का स्पाइनल कोड है। ये कई राज्यों को जोड़ता है। चुनाव के लिए इस तरह का काम करना ये साफ दिखाता है कि भाजपा को यहां हार का डर है। उन्होंने केंद्र सरकार को सलाह देते हुए कहा कि अगर कोई कार्यक्रम करना है, तो उसे पार्टी कार्यक्रम में तब्दील न करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा की परिवर्तन यात्रा जन भावनाओं की प्रतीक: दीपक प्रकाश
    Next Article एक और संथाल हूल की जरूरत: चंपाई सोरेन
    shivam kumar

      Related Posts

      पुलिस मुठभेड़ में मारा गया सूर्या हांसदा

      August 11, 2025

      ग्रामीण विकास मंत्री से मिले बंधु तिर्की

      August 11, 2025

      हाइकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      August 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर-2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को देगी दस्तक
      • बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार
      • मामूली बढ़त के साथ लिस्ट होने के बाद उछले पार्थ इलेक्ट्रिकल्स के शेयर
      • सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version