Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»उपायुक्त ने लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर सतर्कता बरतने का दिया निर्देश
    Top Story

    उपायुक्त ने लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर सतर्कता बरतने का दिया निर्देश

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची जिला में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के मद्देनजर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मंगलवार को सभी संबंधित पदाधिकारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। सभी अधिकारियों को जिला अन्तर्गत हो रही मूसलाधार बारिश से होने वाले जानमाल की क्षति सहित अन्य आपदा से निपटने के लिए तत्पर रहने का निदेश दिया गया है।

    जिला अन्तर्गत कई स्थानों पर बिजली के तारों पर पेड़ों के गिरने के कारण विद्युत आपूर्ति अवरूद्ध हो रही है। साथ ही बिजली के तार गिरने के कारण अप्रिय घटना की भी आशंका है। उपायुक्त ने सम्पूर्ण जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश सभी कार्यपालक अभियन्ता को दिया है। साथ ही साथ विद्युत अभियन्ता,विद्युत कर्मी का नाम एवं मोबाइल नंबर चिन्हित स्थानों पर मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक करने को भी कहा गया है।

    सिविल सर्जन को लगातार भारी बारिश के वजह से अत्यधिक लोगों के वायरल फीवर , मौसमी बीमारियों से ग्रसित होने और किसी भी तरह की आपादाजनक परिस्थिति की आशंका को देखते हुये सभी अस्पतालों में एम्बुलेन्स, आवश्यक जीवन रक्षक दवाईयों , चिकित्सक मेडिकल स्टॉफ एवं नर्स को 24 घंटे तत्पर रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया है।

    उपायुक्त ने सभी कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल को ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल सभी स्थानों पर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। एनएचएआई को जिला अन्तर्गत लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्र में अवस्थित पुल,पुलिया एवं पथ के दोनों किनारे लगे पेड़ो पर विशेष निगरानी रखने का निदेश दिया गया है। उपायुक्त ने पुल,पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में यथाशीघ्र लोगों के आवाजाही के लिए डायवर्सन का निर्माण करते हुये सभी पथों पर आवाजाही सुनिश्चित करने को कहा गया है।

    सभी कार्यपालक अभियन्ता, सिंचाई,लघु सिंचाई प्रमण्डल के सभी कार्यपालक अभियन्ता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, जुडको को जिला अन्तर्गत अवस्थित सभी डैम के जल स्तर के खतरे के निशान तक पहुंचने की स्थिति में किसी अप्रिय घटना के घटित होने की आशंका के दृष्टिगत निचले इलाकों में स्थित सभी श्रोतों से यथाशीघ्र सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को कहा गया है। सभी को शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में जलजमाव, नालियों के बन्द हो जाने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुये जल निकासी के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है।

    कार्यपालक अभियन्ता, भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमण्डल संख्या-1 एवं , को ज़िला के सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी को जिला अन्तर्गत हो रही लगातार बारिश के वजह से भवन के क्षति होने की स्थिति में सभी जीवन रक्षक उपाय सुनिश्चित करने का निदेश दिया है। आवास क्षति होने पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पंचायत भवन आदि में अस्थायी व्यवस्था के लिए भी उपायुक्त की ओर से निदेशित किया गया है।

    जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी को खेतों में किसानों के वज्रपात से बचाव के लिए एवं पशुओं की क्षति होने की स्थिति में सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर आपातस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्था एवं विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी को सभी जन वितरण प्रणाली की दुकानें को ससमय राशन वितरण कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि-व्यवस्था एवं सभी थाना प्रभारी को जिला अन्तर्गत अत्यधिक बारिश होने की स्थिति में नदी, तालाब, डैम एवं निचले स्थानों पर डूबने, बहने की स्थिति में एनडीआरएफ,एसडीआरएफ एवं स्थानीय गोताखोर टीम को सतर्क अवस्था में रखना सुनिश्चित करने का निर्देश उपायुक्त के जरिये दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में भारी बारिश ने रोकी दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण की रफ्तार
    Next Article राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की दी बधाई
    shivam kumar

      Related Posts

      तमाड़ में जमीन विवाद ने ली किसान की जान, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

      June 27, 2026

      रांची में 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 5 लाख बच्चों को मिलेगी खुराक

      June 27, 2026

      बहरागोड़ा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

      June 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तारातला गोदाम हादसा : मैं मदद के लिए चिल्ला रहा था और लोग मोबाइल से रील बना रहे थे
      • 29 जून को होगी केंद्रीय स्वास्थ्य परिषद की अहम बैठक, नड्डा करेंगे अध्यक्षता
      • मुहर्रम ड्यूटी में मोबाइल चलाना पड़ा भारी, महिला सिपाही निलंबित
      • तमाड़ में जमीन विवाद ने ली किसान की जान, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
      • रांची में 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 5 लाख बच्चों को मिलेगी खुराक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version