Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, January 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हो समाज की भाषा और संस्कृति के संरक्षण के लिए मोदी सरकार संकल्पित: हिमंता बिस्वा सरमा
    Top Story

    हो समाज की भाषा और संस्कृति के संरक्षण के लिए मोदी सरकार संकल्पित: हिमंता बिस्वा सरमा

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हो भाषा को संविधान की 8 वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए पहल करेगी भारत सरकार
    रांची। असम सरकार के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने विगत 16 सितंबर को हो समाज के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मिलने वालों में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के महासचिव गब्बर सिंह हेंब्रम, पूर्व सांसद गीता कोड़ा सहित अन्य शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन भी सौंपा।

    श्री बिस्वा सरमा ने बताया कि झारखंड, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और असम में रहने वाले आदिवासी ‘हो’ समाज के परिवारजनों की कई वर्षों से मांग थी कि ‘हो’ भाषा (वारंग क्षिति लिपि) को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाये। इस संदर्भ में, मैंने आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा और अखिल भारतीय हो भाषा एक्शन कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

    कहा कि गृह मंत्री ने इस प्रतिनिधिमंडल की बात सुनी और आश्वासन दिया कि भारत सरकार उनकी इस मांग पर विचार करेगी। साथ ही यह भी कहा कि मोदी सरकार देश के हर समाज की

    संस्कृति को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
    उन्होंने कहा कि झारखंड में 18 लाख, ओड़िशा में 14 लाख, असम में 7 लाख, छत्तीसगढ़ में 50 हजार जबकि अन्य जगहों पर लगभग 1 लाख लोग हो भाषा बोलते हैं।

    कहा कि हो भाषा कि अपनी वारंग चिति लिपि है। अपना शब्दकोष है।
    कहा कि इतिहास, सामाजिक विज्ञान आदि में हो भाषा में शोध प्रकाशित हुए हैं। इनके साहित्य देवनागरी, उड़िया, बंगाली, रोमन लिपि में भी प्रकाशित हुए हैं।

    कहा कि झारखंड राज्य में हो भाषा को प्राथमिक से लेकर विश्व विद्यालय तक पढ़ाई जाती है। कोल्हान, रांची, श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में इसकी पढ़ाई होती है। कहा कि इस भाषा का प्रयोग आदिवासी और गैर आदिवासी दोनों समुदाय के लोग करते हैं। कहा कि झारखंड में हो भाषा को द्वितीय राजभाषा में शामिल किया गया है। इस भाषा के आधार पर नियुक्ति भी हुई है। बिस्वा सरमा ने बताया कि हो भाषा के विद्वानों को पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। कहा कि भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास, उनके संस्कृति की सुरक्षा के लिए संकल्पित है। कहा कि जैसे संथाली और बोडो भाषा को भाजपा सरकार ने 8वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए संविधान में 102वीं संशोधन किया था। आनेवाले दिनों में हो भाषा को भी संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरयू राय ने रामेश्वर उरांव को पत्र लिख कहा – एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्टल को जल्द करवाएं दुरुस्त
    Next Article किसी भी सूरत में वन नेशन वन इलेक्शन को नहीं मानेंगे : झामुमो
    shivam kumar

      Related Posts

      ED मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, रांची पुलिस की जांच पर लगाई रोक

      January 16, 2026

      रेलवे ट्रैक के पास से युवक का शव बरामद, पत्थर से कूचकर हत्या किए जाने की आशंका

      January 16, 2026

      झारखंड में ठंड का कहर जारी, 2.7 डिग्री पहुंचा खूंटी का तापमान

      January 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर
      • ED मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, रांची पुलिस की जांच पर लगाई रोक
      • रेलवे ट्रैक के पास से युवक का शव बरामद, पत्थर से कूचकर हत्या किए जाने की आशंका
      • झारखंड में ठंड का कहर जारी, 2.7 डिग्री पहुंचा खूंटी का तापमान
      • जेपीएससी-2 नियुक्ति घोटाला: ईडी ने दर्ज की ईसीआईआर, 60 लोग बनाए गए आरोपी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version