Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से भारतीय बाजार में तेजी आने की उम्मीद
    बिजनेस

    अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से भारतीय बाजार में तेजी आने की उम्मीद

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (यूएस फेड) ने ज्यादातर अर्थशास्त्रियों के अनुमान से आगे बढ़ कर ब्याज दरों में 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती करके वैश्विक अर्थव्यवस्था की हलचल को तेज कर दिया है। अमेरिका में मार्च 2020 के बाद ब्याज दरों में पहली बार हुई कटौती को लेकर अब विशेषज्ञ चिंता भी जाहिर कर रहे हैं। वहीं, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ब्याज दरों में हुई कटौती भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए बूस्टर साबित हो सकती है।

    यूएस फेड द्वारा 50 बेसिस प्वाइंट की इस कटौती के साथ ही इंटरेस्ट रेट साइकिल में नरमी आने की उम्मीद बनी है। इससे भारतीय शेयर बाजार में आईटी सेक्टर के साथ ही बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे सेक्टर्स को सपोर्ट मिल सकता है। इसके साथ ही एफएमसीजी और फार्मास्यूटिकल जैसे सेक्टर के चुनिंदा शेयरों को भी सपोर्ट मिलने की उम्मीद बनी है।

    यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में की गई 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती को लेकर कई विशेषज्ञों का मानना है कि यूएस फेड के इस कदम को अमेरिका में संभावित आर्थिक मंदी को लेकर फेड की बढ़ती आशंकाओं के संकेत के रूप में देखा जा सकता है। मार्केट एक्सपर्ट निलेश जैन का कहना है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर मंदी का खतरा लगातार मंडरा रहा है। ऐसी स्थिति में अगर ब्याज दरों की कटौती के तत्काल सकारात्मक परिणाम नहीं आए तो हालत काफी बिगड़ सकते हैं।

    दूसरी ओर, टाटा फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ एनालिस्ट राजीव बग्गा क्या कहना है कि ब्याज दरों में कटौती से उभरते बाजारों में विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलेगा। ये कटौती भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए बड़ा बूस्टर साबित हो सकती है। खासकर भारत के बैंकिंग सिस्टम या फाइनेंशियल सर्विसेज में यूएस फेड के इस कदम का काफी अच्छा असर दिख सकता है।

    इसी तरह कोटक महिंद्रा के नीलकंठ मिश्र का कहना है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में होने वाला कोई भी सकारात्मक बदलाव भारत के बैंकिंग सिस्टम के साथ आईटी सेक्टर के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। ब्याज दरों में कटौती के बाद विदेशी संस्थागत निवेशक भी भारतीय बाजार के प्रति पहले से अधिक रुचि दिखा सकते हैं। खासकर टर्म वैल्यूएशन के महंगा होने की वजह से चुनिंदा शेयरों में भी विदेशी संस्थागत निवेशकों की रुचि बढ़ सकती है, जिससे अंततः भारतीय बाजार को ही फायदा होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन कमजोरी से सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक
    Next Article यूएस फेड के फैसले से इंटरनेशनल मार्केट में चमका सोना, रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा गोल्ड
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version