Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सहकारिता के माध्यम से मोदी सरकार ग्रामीण अर्थतंत्र को नई गति दे रही है : अमित शाह
    देश

    सहकारिता के माध्यम से मोदी सरकार ग्रामीण अर्थतंत्र को नई गति दे रही है : अमित शाह

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि सहकारिता के माध्यम से मोदी सरकार ग्रामीण अर्थतंत्र को नई गति दे रही है। शाह नई दिल्ली के पूसा स्थित आईसीएआर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में सहकारिता मंत्रालय के 100 दिनों में किए गए परिवर्तनकारी पहलों की श्रृंखला का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

    सम्मेलन के मुख्य सत्र के दौरान अमित शाह ने “सहकार से समृद्धि” थीम के अंतर्गत मंत्रालय द्वारा “100 दिनों की पहल” का शुभारंभ किया। उन्होंने अब तक कवर नहीं किए गए गांवों व पंचायतों में 2 लाख नई एमपीएसीएस, प्राथमिक डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों के गठन और सुदृढ़ीकरण, श्वेत क्रांति 2.0 पर मानक संचालन प्रक्रिया और सहकारी समितियों के बीच सहयोग पर एक ‘मार्गदर्शिका’ का भी शुभारंभ किया।

    मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में सहकारिता क्षेत्र में किए गए कार्यों पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि 70 सालों में सरकार की अनदेखी के कारण इस देश में सहकारिता आंदोलन अप्रासंगिक होता जा रहा था। प्रशासन, अर्थव्यवस्था और अन्य क्षेत्रों में हो रहे बदलावों को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र में जो बदलाव आवश्यक थे, वे नहीं किए गए। जब इस मंत्रालय का गठन किया गया था तो इसका उद्देश्य सभी गांवों और जिलों में सहकारिता क्षेत्र को पुनर्जीवित करना था।

    उन्होंने कहा कि तीन नई पहलों को एक साथ लॉन्च किया गया है। शाह ने भरोसा दिलाया कि पैक्स अब बंद नहीं होंगे। श्वेत क्रांति 2.0 महिला सशक्तिकरण का माध्यम बनेगा। यह महिलाओं को रोजगार देने का काम भी करेगा।

    केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि श्वेत क्रांति 2.0 न केवल किसानों की आय बढ़ाएगी बल्कि महिला सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि मत्स्य और पशुपालन से जुड़े लोग असंगठित क्षेत्र में होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। सरकार ने आज इसी के मद्देनजर श्वेत क्रांति 2.0 लॉन्च किया है। सिंह ने कहा कि दूध उत्पादन में भारत आज विश्व में पहले स्थान पर है। 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनाने के बाद दोगुनी वृद्धि के कारण यह संभव हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअक्टूबर से शुरू हाेगी आधुनिक चाैपाल, वैज्ञानिक व किसानों का सीधा संवाद : शिवराज
    Next Article हम जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के एजेंडे को लागू नहीं होने देंगे : प्रधानमंत्री मोदी
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित करेंगे

      September 21, 2025

      विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री

      September 20, 2025

      खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नाला का पानी पीने को विवश हैं लिट्टीपाड़ा के पोराम गांव के लोग
      • प्रधानमंत्री आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित करेंगे
      • धुर्वा में दो पक्षों में मारपीट के बाद युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
      • चुट्टूपालू घाटी में पलटी बस, घंटों रही एनएच-33 जाम
      • तालाब में नहाने के दौरान डूबने से बच्चे की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version