Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुख्यमंत्री ने सहरसा जिले में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, मां विषहरा मंदिर का किया लोकार्पण
    राज्य

    मुख्यमंत्री ने सहरसा जिले में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, मां विषहरा मंदिर का किया लोकार्पण

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सहरसा जिला अंतर्गत कहरा प्रखंड के ग्राम पंचायत दिवारी में स्थित प्राचीन मां विषहरा भगवती मंदिर के शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया।

    लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग के द्वारा अब हर वर्ष यहां विषहरा भगवती मंदिर महोत्सव आयोजित किया जायेगा।

    मुख्यमंत्री ने प्राचीन मां विषहरा भगवती मंदिर के परिसर का भ्रमण कर विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया एवं मंदिर परिसर स्थित तालाब में मच्छली का जीरा छोड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर परिसर का सौंदर्गीकरण बेहतर ढंग से किया गया है। अब यहां आनेवाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी, यहां आकर उन्हें अच्छा लगेगा।

    इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने कहरा प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत अमरपुर में विभिन्न विभागों की योजनाओं के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

    मुख्यमंत्री ने 414.74 करोड़ रुपये की लागत से सहरसा जिला अंतर्गत खजुर देवा चौक से डेंग राही घाट के बीच कोसी नदी पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही 5.67 करोड़ रूपये की लागत से सहरसा जिला में निर्मित होनेवाले मॉडल थाना भवन का भी शिलान्यास किया।

    जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत पंचायत सरकार भवन अमरपुर के पास स्थित सरकारी तालाब के उड़ाही कार्य का भी मुख्यमंत्री ने अनावरण कर उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तालाब में मछली का जीरा भी छोड़ा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस सरकारी तालाब के किनारे सीढ़ीनुमा घाट का निर्माण कराएं तथा इसकेचारो तरफ सघन वृक्षारोपण कराएं। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के माध्यम से सरकारी तालाबों का जीर्णोद्धार तथा सौंदर्गीकरण कराया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनसरल्लाह टीवी पर धमकाता रहा इजराइल को, वह दक्षिणी लेबनान में गिराता रहा बम
    Next Article आग लगने से कपड़े की दुकान जलकर खाक
    shivam kumar

      Related Posts

      ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

      June 20, 2025

      आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल

      June 20, 2025

      छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version