Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची को कृषि शिक्षा एवं शोध का प्रमुख केंद्र और न्यूनत्तम उत्पादन मूल्य बढ़ाने का प्रयास करेंगे : शिवराज
    Top Story

    रांची को कृषि शिक्षा एवं शोध का प्रमुख केंद्र और न्यूनत्तम उत्पादन मूल्य बढ़ाने का प्रयास करेंगे : शिवराज

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 20, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में शुक्रवार काे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रांची को कृषि शिक्षा एवं शोध का प्रमुख केंद्र बनाएंगे। न्यूनत्तम मूल्य भी बढ़ाने का प्रयास करेंगे, जितनी लागत आता है, उसमें 50 प्रतिशत जोड़कर ही न्यूनत्तम प्रोडक्शन मूल्य दिया जाएगा। इस साल से 1500 से नहीं पांच हजार किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों की आय दुगुनी करना चाहते हैं। कृषि में उत्पादन बढ़ाना, घाटा कम करने, केवल धान, गेंहू से काम नहीं चलेगा। हमें दूसरे खेती में जाना होगा। आज भी हम लाह में 400 करोड़ का निर्यात करते हैं। आज ऐसी महिलाएं है जो लाख-लाख रुपये कमा रही हैं। हमारी आय बढ़ाने के लिए लाह अहम है। पलास्टिक से बचने के लिए भी इसका उत्पादन जरूरी है। उन्हाेंने कहा कि लाह के माध्यम से भी लखपति दीदी बनायी जा सकती है। हमारा लक्ष्य है कि लाह का उत्पादन दुगुनी हो जाए। यह वनोत्पाद है। इसलिए कृषि विभाग के अधीन में आता है। मेरा प्रयास होगा कि लाह का खेती कृषि विभाग के तहत आ जाए, ताकि कृषि विभाग का योजनाओं का लाभ इस खेती को मिल सके। कलस्टर आधारित प्रोसेसिंग का प्रयास करेंगे।

    40 लाख आदिवासी परिवार लाह की खेती से जुड़कर आर्थिक सबल बन रहे हैं : कृषि राज्य मंत्री

    केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी ने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्र में लाह की खेती भरण-पोषण करते हैं। करीब 40 लाख परिवार इस खेती से जुड़े हैं। हर क्षेत्र में अन्नदाता रात-दिन मेहनत करता है। जब अन्नदाता के घर में खुशहाली आता है तब हमें खुशी होती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों में खुशी लाने के लिए दिन-रात लगे हुए हैं। चाहे एमएसपी बढ़ाने का मसला हो या फिर आय दुगुनी करने का। यह गौरव की बात है कि यह संस्थान शताब्दी वर्ष मना रहा है। पहले यह लाह संस्थान ही था लेकिन प्रधानमंत्री इस संस्थान को और आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

    खादी बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए लाह खेती से बिचौलिए को खत्म किया : संजय सेठ

    रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि किसी भी संस्था का सौ साल होना इस पावर अवसर पर भारत की राष्ट्रपति का शामिल होना, गौरव की बात है। यह किसानों को हौसला देना है। प्रकृति ने हमें हरा-भरा संपदा दिया। लाह पलास्टिक का विकल्प है। यह गौरव की बात है कि देश का 55 प्रतिशत लाह की खेती झारखंड में होता है। 400 करोड़ का एक्सपोर्ट होता है। लाह पहले 100 में बिकता था, वही लाह बड़े-बड़े व्यापरी उसे 700-800 रुपये में बेचता है। हमने खादी बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए बिचौलियों को खत्म किया। लाह से हम लखपतिया दीदी बना रहे हैं। पत्तल में लाह का कोटिक कर दिया जाए तो वह नुकसान देह नहीं होगा।

    देश में कुल उत्पादन का 55 प्रतिशत लाह का उत्पान झारखंड से होता है : हिमांशु पाठक

    संस्थान महानिदेशक हिमांशु पाठक ने कहा कि देश में कुल लाह उत्पादन का 55 प्रतिशत झारखंड से होता है। इसके बाद ही अन्य राज्य का योगदान है। इस संस्थान से 10 लाख से अधिक किसानों ने प्रशिक्षण लिया और अपना आय बढ़ाया। लाह के उत्पादन में हमारा देश नंबर वन है। हमारा संस्थान सेंकेडरी कृषि को बढ़ावा दे रहा है। अगले तीन वर्षों में यह देश न केवल विकाशील, बल्कि विकसित देश रहेगा। इसमें हमारे संस्थान को जो सहयोग रहेगा, जरूर करेगा। निदेशक डॉ. श्याम नारायण झा ने कहा कि इस संस्थान को चिरंजीवी बनाने में सभी के सहयोग की जरूरत है। समय-समय पर इस संस्थान का नाम बदला गया। कुल चार बार इस संस्थान का नाम बदला गया है, जिसका मुख्य कारण रहा इसके जरिए कृषि में उत्तोतर विकास।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक, दिखा रहा अमेरिकी क्रिप्टोकरेंसी का ऐड
    Next Article आईपीएल 2025: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच नियुक्त हुए विक्रम राठौर
    shivam kumar

      Related Posts

      श्री गुरु नानक सत्संग सभा का चुनाव 22 जून को

      June 11, 2025

      झारखंड के विभिन्न जिलों में 16 तक बारिश की संभावना

      June 11, 2025

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      • इसरो ने कहा-एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग फिर स्थगित
      • जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version