Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं करेगी बीजेपी : राजनाथ सिंह
    Top Story

    झारखंड में आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं करेगी बीजेपी : राजनाथ सिंह

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 21, 2024Updated:September 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड में आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकाला जायेगा। ये बातें शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहीं। वह चतरा जिले के इटखोरी में परिवर्तन सभा को संबोधित कर रहे थे।

    इटखोरी में भाजपा के परिवर्तन रथ को दिखायी हरी झंडी
    इटखोरी के हाइस्कूल मैदान में हजारीबाग प्रमंडल के भाजपा के परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना करने के बाद राजनाथ सिंह ने परिवर्तन सभा को संबोधित किया। परिवर्तन सभा में उन्होंने राहुल गांधी से लेकर हेमंत सोरेन तक पर हमला बोला। कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी को भी निशाने पर लिया।

    भारत किसी दागी व्यक्ति को स्वीकार नहीं करेगा
    राजनाथ सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत किसी भी दागी व्यक्ति को कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन को सत्ता से हटाने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में लाने का वक्त आ गया है।

    हेमंत सोरेन ने लोकतंत्र से खिलवाड़ किया
    रक्षा मंत्री ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत की स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रथाओं के साथ खिलवाड़ किया है। वह भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। झारखंड में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। हमारी सरकार बनते ही विकास के काम शुरू होंगे और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी।

    राहुल गांधी ने सिखों को उकसाया है-राजनाथ सिंह
    राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड के विकास की राह में तीन रोड़े हैं-झामुमो, कांग्रेस और राजद। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला। कहा कि राहुल गांधी ने विदेश में भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश की। उन्होंने सिखों को उकसाया है।

    रक्षा मंत्री ने भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना
    हजारीबाग प्रमंडल के परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना करने से पहले इटखोरी स्थित प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां से वह सड़क मार्ग से हाइस्कूल मैदान इटखोरी पहुंचे और विशाल जनसभा को संबोधित किया।

     

     

     

     

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article18 अफसर की सेवा बीडीओ के लिए ग्रामीण विकास को
    Next Article झारखंड में इंटरनेट सेवा कल भी सुबह आठ से दोपहर डेढ़ बजे तक रहेगी निलंबित
    shivam kumar

      Related Posts

      रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष

      November 10, 2025

      झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

      November 10, 2025

      झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य निर्वाचन आयोग से मांगी नगर निकाय चुनाव की संभावित तिथि,अगली सुनवाई 24 को

      November 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाका: 8 की मौत, 24 घायल
      • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
      • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
      • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
      • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version