Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झामुमो-कांग्रेस-राजद झारखंड के विकास में ब्रेकर: राजनाथ सिंह
    Jharkhand Top News

    झामुमो-कांग्रेस-राजद झारखंड के विकास में ब्रेकर: राजनाथ सिंह

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 21, 2024Updated:September 21, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -हजारीबाग और पलामू प्रमंडल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया
    -चतरा में भद्रकाली और गढ़वा में वंशीधर मंदिर में की पूजा
    आजाद सिपाही संवाददाता
    चतरा/गढ़वा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को एक दिवसीय यात्रा पर झारखंड आये थे। वह सुबह 11 बजे चतरा पहुंचे। यहां मां भद्रकाली की पूजा की। इसके बाद भाजपा के परिवर्तन यात्रा रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया और जनसभा को संबोधित किया। यहां पर उन्होंने हेमंत सरकार पर जम कर निशाना साधा। वहीं, वह शाम 3 बजे गढ़वा पहुंचे। यहां उन्होंने वंशीधर मंदिर में पूजा की और फिर भाजपा के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां भी परिवर्तन यात्रा के रथ को रवाना किया और सभा को संबोधित किया। गढ़वा में राजनाथ ने राज्य सरकार के साथ-साथ कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।

    राजनाथ सिंह ने इटखोरी हाइस्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। भारत किसी भी दागी व्यक्ति को कभी स्वीकार नहीं करेगा। झारखंड में हेमंत सोरेन को सत्ता से हटाने और भाजपा को सत्ता में लाने का वक्त आ गया है। झारखंड के विकास की राह में तीन स्पीड ब्रेकर हैं, झामुमो, कांग्रेस और राजद। इन्हें झारखंड की सत्ता से हटाना है।

    हेमंत सरकार पर साधा निशाना:
    राजनाथ सिंह ने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बारे में किसी को बताने की आवश्यकता नहीं है। भ्रष्टाचार में लिप्त हेमंत सोरेन की सरकार परिवारवाद को बढ़ावा देनेवाली है। इस सरकार को यहां के गरीब, आदिवासी, दलित, बेरोजगार, किसान, नौजवानों की कोई फिक्र नहीं है। पिछले पांच वर्षों में हेमंत सोरेन और कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने झारखंड को कई वर्षों तक पीछे धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने झारखंड में तीन बार भाजपा को मुख्यमंत्री बनाने का मौका दिया। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि तीनों बार विकास हुआ। किसी भी मुख्यमंत्री के दामन पर दाग नहीं लगा। परंतु यह सरकार चारों तरफ से भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार के दाग में लिपटी हुई है। उन्होने कहा कि झारखंड में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ कर रहे हैं। झारखंड के लोग हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। घुसपैठिए डेमोग्राफी बदल कर आदिवासी युवतियों से शादी कर रहे हैं। भाजपा झारखंड में आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा की सरकार बनेगी, तो देखेंगे किसमें कितनी हिम्मत है और वे क्या-क्या कर सकते हैं।

    परिवारवाद को ख्तम करने के लिए परिवर्तन यात्रा:
    रक्षा मंत्री ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा साधारण नहीं है। यह इतिहास लिखने जा रही है। यह परिवर्तन यात्रा झारखंड के परिवारवाद की सरकार को सत्ता से हटाने वाली परिवर्तन यात्रा है। यह परिवर्तन यात्रा झारखंड को भ्रष्टाचार और अराजकता से मुक्त करने वाली परिवर्तन यात्रा है। यह परिवर्तन यात्रा झारखंड के बेरोजगार, किसान, आदिवासी, गरीब, शोषित, वंचितों को विकास देने वाली परिवर्तन यात्रा है। केंद्रीय मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि झारखंड में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही यहां विकास के काम शुरू होंगे और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

    विदेश जाकर राहुल गांधी करते हैं देश की आलोचना:
    राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत की आलोचना कर रहे हैं। कांग्रेस के शहजादा राहुल गांधी अमेरिका में भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। सिख धर्मावलंबियों को भड़काने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। इन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी। राजनीति देश बदनाम करने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए होता है।

    अदिवासी युवा बहुत बहादुर हैं:
    राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड के लोग मेहनत करने में कभी पीछे नहीं हटते। झारखंड में विकास की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी युवा अपनी जान की बाजी लगा कर देश की रक्षा कर रहे हैं। आदिवासी युवा बहुत बहादुर होते हैं। झारखंड बने 24 साल हो गये हैं और आगामी 15 नवंबर को झारखंड अपनी रजत जयंती मनायेगा। उन्होंने कहा कि वे इस रजत जयंती पर झारखंड के सभी लोगों को बधाई देते हैं।

    केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनायी:
    रक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में भारत ने सभी क्षेत्रों में विकास किया है। आप अपने अगल-बगल भारत सरकार के किये गये कार्यों को देखते होंगे। शौचालय, पक्का मकान, सड़क, बिजली व्यवस्था, स्वास्थ्य समेत हर क्षेत्र में विकास का काम हुआ है। आज पूरा विश्व भारत की बातों को गंभीरता से लेता हैं। अगर डबल इंजन की सरकार बनेगी तो झारखंड का विकास तेजी से हो सकेगा।

    रक्षा मंत्री के हेलीकॉप्टर का इंधन खत्म हो गया, सड़क मार्ग से गये
    गढ़वा। गढ़वा जिले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म हो गया। उसके बाद उन्हें सड़क मार्ग से रवाना होना पड़ा। वेहसड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना हुए। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सिंह ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना हुए हैं। वहां से दिल्ली जायेंगे।

    बांग्लादेशी घुसपैठिया झारखंड की जमीन पर कब्जा जमा रहे हैं सरकार मूकदर्शक बन कर देख रही है। उन्होंने कहा की सरकार के इशारे पर झारखंड की डेमोग्राफी को बदला जा रहा है।- शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री

    हेमंत सोरेन की सरकार पांच सालों में कोई वादा को पूरा नहीं कर पायी। जनता अब परिवर्तन चाहती है। भाजपा की यह यात्रा उसी बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। – बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सरकार ने की असम की नकल, इंटरनेट सेवा बंद करने पर बोले सीएम हिमंता बिस्वा सरमा
    Next Article एनआइएएमटी के छात्र की तालाब में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version