Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सब्जी बेचनेवाली की बेटी आशा है नेशनल फुटबॉल टीम का हिस्सा
    Top Story

    सब्जी बेचनेवाली की बेटी आशा है नेशनल फुटबॉल टीम का हिस्सा

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 22, 2024Updated:September 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। कहते हैं बेटी आगे बढ़ती है, तो पूरा परिवार आगे बढ़ता है। तोपचांची प्रखंड की विशुनपुर पंचायत के आदिवासी बहुल गांव लक्ष्मीपुर निवासी स्व। डिलू राम महतो की बेटी आशा कुमारी (24) इसे चरितार्थ कर रही है। आज आशा नेशनल फुटबॉल टीम का हिस्सा बनकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय फलक तक ले गयी है। आशा ने पिता की मौत, अपनी मां की मेहनत और संघर्ष को समझते हुए फुटबॉल पर पूरा फोकस किया। उसकी मेहनत रंग लायी। आशा न सिर्फ इंडियन टीम में जगह बनाने में कामयाब हुई, बल्कि भूटान के थिंफू में आयोजित इंटरनेशनल फुटबाॅल टूर्नामेंट में पांच मैच भी खेले हैं। आशा ने वर्ष 2014 में फुटबॉल खेलना शुरू किया था। करियर की शुरुआत में ही आशा का चयन मिनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में हो गया था। 2014 में ही मिनी नेशनल खेलने के बाद आशा का चयन स्कूल लेवल की नेशनल टीम में हो गया। वह वर्ष 2016 से 19 तक अंडर-17 ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के लिए भी खेल चुकी है। आशा 2018 में अंडर-18 वर्ग के भूटान में हुए खेल में इंडिया की तरफ से खेली थी। 2018 के दिसंबर में थाइलैंड में हुए अंडर-19 में भी इंडिया की तरफ से खेल चुकी है। अभी हाल में आशा ने असम में हुए ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी हिस्सा लिया था।

    ये उपलब्धियां हैं आशा के नाम :
    आशा ने 2014 में पहली बार नेशनल खेला था। 2015 में स्कूली नेशनल खेला। आशा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, रांची में वर्ष 2014 से 2020 तक रह चुकी है। इस दौरान आशा का सारा खर्च स्पोर्ट्स अथॉरिटी उठाती थी। आशा ने भारत के लिए अंडर-18 व 19 वर्ग मैच खेले हैं। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, खेलो इंडिया भी खेल चुकी है। अभी वर्तमान में आशा सीनियर नेशनल टीम का हिस्सा है। आशा बताती है कि उनके पिता की मौत वर्ष 2002 में हो गयी थी। पिता की मौत के बाद पूरे परिवार को आशा की मां पुटकी देवी ने संभाला। मां सब्जी बेच कर परिवार का पालन-पोषण करती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार में मुजफ्फरपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, ट्रेनों का परिचालन रहा बाधित
    Next Article कई चक्र की सुरक्षा से गुजरने के बाद परीक्षार्थियों को मिला परीक्षा केंद्र में प्रवेश
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version