Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अमेरिकी राष्ट्रपति के घर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बाइडन ने गर्मजोशी से किया स्वागत
    दुनिया

    अमेरिकी राष्ट्रपति के घर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बाइडन ने गर्मजोशी से किया स्वागत

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वॉशिंगटन। अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की। बैठक के लिए पीएम मोदी डेलावेयर में बाइडन के घर पर पहुंचे। यहां बाइडन ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया और दोनों नेताओं ने गले मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया।

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ग्रीनविले, डेलावेयर स्थित अपने आवास पर मुलाकात के बाद सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा, “भारत के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका की साझेदारी इतिहास में किसी भी समय की तुलना में अधिक मजबूत, करीबी और अधिक गतिशील है। प्रधानमंत्री मोदी और हम जब भी हम बैठते हैं, मैं सहयोग के नए क्षेत्रों को खोजने की हमारी क्षमता से चकित हो जाता हूं। आज का दिन भी कुछ अलग नहीं था।“

    दोनों नेताओं की इस मुलाकात के दौरान चर्चा का उद्देश्य व्यापार, रक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है। हालांकि इस द्विपक्षीय बैठक में चीन और रूस पर चर्चा होने की भी उम्मीद है।

    बतादें कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका के फिलाडेल्फिया पहुंचे। जहां से वो डेलावेयर पहुंचे, यहीं क्वाड के शिखर सम्मेलन में जो बाइडन और ऑस्ट्रेलिया के एंथनी अल्बनीज और जापान के फुमियो किशिदा के साथ शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के रविवार को न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में प्रवासी समुदाय को संबोधित करेंगे और बाद में व्यापार जगत के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। सोमवार को वे संयुक्त राष्ट्र में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ में भाषण देंगे और स्वदेश के लिए रवाना होंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल की विदेश मंत्री ने कनाडा में पश्चिमी देशों से कहा- महिला अधिकार और सम्मान के बारे में हमसे ले प्रेरणा
    Next Article श्रीलंका के अगले राष्ट्रपति की दौड़ में दिसानायके सबसे आगे, मौजूदा राष्ट्रपति विक्रमसिंघे पीछे
    shivam kumar

      Related Posts

      पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

      June 2, 2025

      अमेरिका के कोलोराडो प्रांत में आतंकी हमला, छह प्रदर्शनकारी यहूदी घायल

      June 2, 2025

      ‘पाकिस्तान भीख के पैसे से फैलाता है आतंकवाद, भारत को कुचलना आता है’

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
      • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
      • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
      • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version