Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»इंटरनेट सुविधा नहीं रहने से ऑनलाइन पढ़ाई ठप, डिजिटल पेमेंट न कर पाने से लोग परेशान
    Top Story

    इंटरनेट सुविधा नहीं रहने से ऑनलाइन पढ़ाई ठप, डिजिटल पेमेंट न कर पाने से लोग परेशान

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रविवार के चलते घर में बच्चे हुए बोर, करते रहे लड़ाई
    10 घंटे बंद रहा इंटरनेट, न टैक्सी बुक हुई न बाइक, ऑटो चालकों ने वसूला दोगुना भाड़ा
    रांची। झारखंड सीजीएल परीक्षा को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर रविवार को 10 घंटे इंटरनेट की सुविधा अस्थायी रूप से बंद रखी गयी। सुबह 4 बजे से इंटरनेट की सुविधा बंद कर दी गयी, जो दिन के 2 बजे तक बाधित रही। इस दौरान सबसे ज्यादा आम लोगों को परेशानी हुई। रविवार के चलते बच्चे 12घर में रहे और झगड़ा करते रहे, जिससे अभिभावक भी परेशान रहे। बच्चों को समझाने में खुद भी झगड़ने लगे। जिन लोगों को ऑनलाइन टैक्सी और बाइक सुविधा बुक करानी थी, उन्हें परेशान होना पड़ा।

    ऐसे लोगों को ऑटो से अपने गंतव्य स्थान तक जाना पड़ा। ऑटो वालों ने भी इसका फायदा उठाया। बाहर से रांची आने वाले यात्रियों से दोगुना किराया वसूला गया। रविवार को रांची में परीक्षार्थी भी पहुंचे हुए थे। उन्हें भी टैक्सी और बाइक सुविधा नहीं मिली। स्टूडेंट्स हो या आम लोग खरीदारी के लिए या भाड़ा देने के लिए अधिकांश लोग ऑनलाइन मोड में पेमेंट करने लगे हैं। इंटरनेट नहीं होने से सभी अचानक परेशानी में पड़ गये। क्योंकि आजकल लोग नकदी लेकर अक्सर घर से नहीं निकलते।

    ट्रेन और फ्लाइट के यात्रियों को हुई काफी परेशानी
    रांची से सुबह कई प्रमुख ट्रेनें और फ्लाइट हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए काफी संख्या में यात्री निकलते हैं। रविवार को यात्रियों को ट्रेन का टिकट कंफर्म है या नहीं और है तो किस बोगी में, इसका पता लगाने के लिए रेलवे स्टेशन समय से पहले पहुंचना पड़ा। फ्लाइट के यात्रियों को ऑनलाइन बोर्डिंग पास लेने में काफी परेशानी हुई। सुबह में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई जैसे प्रमुख शहरों के लिए रांची से अधिकांश फ्लाइट हैं। इंटरनेट बंद रहने से यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंच कर पूछताछ करनी पड़ी।

    इंटरनेट सेवा बाधित होने से उद्योग-धंधे भी प्रभावित
    इंटरनेट सेवा बंद रहने से रविवार को राज्य में व्यापार, शिक्षा और अन्य गतिविधियां भी प्रभावित रहीं। इंटरनेट बाधित रहने के कारण कई उद्योगों में काम प्रभावित हुए और उत्पादन में बाधा आयी। ऑनलाइन भुगतान, ई-कॉमर्स और अन्य डिजिटल सेवाएं भी प्रभावित रहीं। छोटे व्यवसायियों को भी इस कटौती से नुकसान हुआ, क्योंकि वे ऑनलाइन बिक्री और मार्केटिंग पर निर्भर रहते हैं। छात्रों और शिक्षकों को भी ऑनलाइन कक्षाओं और अध्ययन सामग्री तक पहुंचने में समस्या आयी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल की वित्तीय स्थिति चिंताजनक : दिलीप घोष
    Next Article सांप्रदायिकता और धर्म के बाद अब जाति के आधार पर लोगों को बांट रही बीजेपी: सुप्रियो भट्टाचार्य
    shivam kumar

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version