Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»श्रीलंका की कमान अनुरा कुमार दिसानायके ने संभाली, भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति बनने पर दी बधाई
    दुनिया

    श्रीलंका की कमान अनुरा कुमार दिसानायके ने संभाली, भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति बनने पर दी बधाई

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलंबो। राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने वाले नेशनल पीपुल्स पावर के नेता अनुरा कुमार दिसानायके ने आज देश की बागडोर संभाल ली। उन्होंने राष्ट्रपति सचिवालय में श्रीलंका के नौवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। 56 वर्षीय दिसानायके के निर्वाचित होने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पर उन्हें बधाई दी।

    श्रीलंका के समाचार पत्र डेली न्यूज ने अनुरा कुमार दिसानायके की जीत को अपने आज के अंक में शानदार तरीके से प्रस्तुत किया है। डेली न्यूज के अनुसार, भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा, ” अनुरा कुमार दिसानायके आपको श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई। भारत की पड़ोस प्रथम नीति और विजन सागर में श्रीलंका का विशेष स्थान है। मैं अपने लोगों और पूरे क्षेत्र के लाभ के लिए सहयोग को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।”

    डेली न्यूज के अनुसार, कल चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद दिसानायके ने कहा कि ऐसा पहली बार है कि चुनाव के बाद हिंसा बहुत कम हुई है। अब चुनाव कराने के तरीके में बदलाव की जरूरत है। जीत का जश्न मनाने के तरीके में भी बदलाव होना चाहिए। उन्होंने कल रात चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा के बाद अपने प्रतिद्वंद्वियों की मौजूदगी में लोगों को संबोधित किया। दिसानायके ने कहा कि जीत का जश्न मनाने की संस्कृति जो हारने वाले के मन में डर पैदा करती है, उसे खत्म किया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि वे देश के हित के लिए अन्य दलों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। बेहतर राजनीतिक संस्कृति बनाने की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने कहा कि देश आर्थिक, राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में अस्थिरता का सामना कर रहा है। हम सबको इस दिशा में काम करना होगा।

    निर्वाचन आयोग के अनुसार दिसानायके अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी साजिथ प्रेमदासा से लगभग 10 प्रतिशत मतों के अंतर से विजयी हुए। उन्होंने ने 22 जिलों में से 14 जिलों में जीत हासिल की। इस बार चुनाव में 38 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई। मगर मुख्य मुकाबला तत्कालीन राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, विपक्ष के नेता साजिथ प्रेमदासा और वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच माना जा रहा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान में 12 देशों के राजदूतों के काफिले पर आतंकी हमला, वैन को रिमोट कंट्रोल बम से उड़ाया गया
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-भारत पांच साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा
    shivam kumar

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए

      June 19, 2025

      राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा

      June 19, 2025

      बांग्लादेश में मादक पदार्थ तस्करों ने दो पुलिस अधिकारियों को गोली मारी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version