Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अन्नू बेदिया उत्पाद सिपाही बनने गया था, राज्य सरकार ने ताबूत में भिजवायी लाश : बाबूलाल
    Top Story

    अन्नू बेदिया उत्पाद सिपाही बनने गया था, राज्य सरकार ने ताबूत में भिजवायी लाश : बाबूलाल

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 23, 2024Updated:September 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में एक और युवा की जान चली गयी है। मृतक युवा रामगढ़ जिले का पतरातू निवासी था और उसका नाम अन्नु कुमार बेदिया था। इस मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि गलत नीतियों ने झारखंड के एक और होनहार युवा की जिंदगी छीन ली। कहा कि अन्नू कुमार बेदिया घर से उत्पाद सिपाही बनने का सपना लेकर निकले थे, लेकिन राज्य सरकार ने ताबूत में अन्नू की लाश घर भिजवायी। राज्य सरकार की बदइंतजामी ने अन्नू से उनकी सांसें छीन ली।

    बीजेपी नेता ने कहा कि झामुमो कांग्रेस सरकार के द्वारा आयोजित उत्पाद सिपाही भर्ती की मौत की दौड़ में अब तक करीब 20 युवा अपनी जान गंवा चुके हैं। कई युवा अब भी गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं। देशभर में आज तक जितनी भी भर्ती परीक्षाएं हुई हैं, उनके इतिहास में इतने युवाओं ने अपनी जान नहीं गंवायी है। उन 20 युवकों के माता-पिता ने कल्पना भी नहीं की होगी कि नौकरी पाने के लिए अपने मां बाप का आशीर्वाद लेकर निकला उनका बेटा कफन में लिपटा हुआ वापस आयेगा।

    मरांडी ने कहा, झूठी वाहवाही लूटने की चाहत में अब तक 20 परिवारों को उजाड़ चुकी यह सरकार ना जाने कितने और नौजवानों की जान लेगी। यदि सरकार चाहती तो इन मौतों को रोक सकती थी। जब पहली घटना हुई थी, तभी इसके कारणों की विवेचना कर दौड़ की दूरी घटायी जा सकती थी। दौड़ के क्रम में बीमार युवाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, भर्ती स्थलों पर अनुभवी चिकित्सक का प्रबंध, उपयुक्त मौसम आदि जैसे सुरक्षात्मक उपाय कर सकती थी। लेकिन कई मौतों के बाद सरकार ने खानापूर्ति के लिए समीक्षा बैठक की, अफवाह फैलायी और फिर से मौत की दौड़ शुरू कर दी। एक अदद नौकरी की तलाश में जान गंवा चुके 20 युवाओं को, उनके परिजनों को इंसाफ दिलाने के लिए हमें एकजुट होकर इस सरकार के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़नी होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअंधेरा छंटेगा और कमल खिलेगा, कोल्हान में बोले बीजेपी के केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
    Next Article हेमंत सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है: जेपी नड्डा
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version