Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»खूंटी में बीजेपी की हार का इतिहास दोहराने आये थे जेपी नड्डा : सुप्रियो भट्टाचार्य
    Jharkhand Top News

    खूंटी में बीजेपी की हार का इतिहास दोहराने आये थे जेपी नड्डा : सुप्रियो भट्टाचार्य

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कहा- सुंदरपहाड़ी को खोदने का काम किया और वहां से कोयला निकाल कर अडानी को देने का काम किया
    रांची। जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम लिये बिना उनपर निशाना साधा। कहा कि झारखंड में आज बीजेपी के ऐसे नेता का आगमन हुआ है, जो कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी अध्यक्ष के पद पर बने हुए हैं। कहा कि खूंटी में उन्होंने परिवर्तन यात्रा की शुरूआत करते हुए कहा कि वे लोकसभा के चुनाव में भी यहां आये थे। सुप्रियो ने कहा कि उनकी स्मृति में भी है कि वे खूंटी संसदीय क्षेत्र में आये थे। कहा कि नड्डा जी ने बीजेपी के लिए ऐसा गड्ढा खोदा वहां पर कि खूंटी में अर्जुन मुंडा को यहां की जनता ने उसी गड्ढे में वोटों के बड़े अंतर से डाल दिया। सुप्रियो ने कहा कि और इसी काम और इतिहास को फिर से दोहराने के लिए वे आज खूंटी आये हैं।

    कहा कि नड्डा ने आदिवासी अस्मिता की बात की। उन्होंने नड्डा से सवाल करते हुए कहा, आप जिस पार्टी से संबंध रखते हैं, उसी पार्टी की झारखंड में पहली सरकार बनी। कहा कि आपकी पार्टी में दूसरे दल के घुसपैठिये आज प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे ही राज्य के पहले सीएम बने। इसके बाद अर्जुन मुंडा भी सीएम बने। उसके बाद सबसे प्रख्यात सीएम रहे, मधु कोड़ा। वो भी आज बीजेपी में ही हैं। कहा, इसी तरह बीजेपी के रघुवर दास का भी यहां पांच साल का कार्यकाल रहा। कहा कि विश्व आदिवासी दिवस, राज्य गठन के बाद, उस दिवस को जो कि आदिवासियों के प्रति समर्पित दिवस है, उसको याद करने में बीजेपी को 22 साल क्यों लग गये। ऐसा तब है जब विश्व आदिवासी दिवस को राष्ट्र संघ मान्यता प्रदान कर चुका है।

    सुप्रियो ने बीजेपी अध्यक्ष से सवाल किया कि क्यों हेमंत सोरेन आदिवासी दिवस मनाने की शुरूआत 2023 से करनी पड़ी। कहा कि इससे पहले तो बीजेपी की ही सरकार लंबे समय तक रही। लेकिन आज बीजेपी के नेता आदिवासी अस्मिता की बात कर रहे थे। कहा आपने सुंदरपहाड़ी को खोदने का काम किया और वहां से कोयला निकाल कर अडानी को देने का काम किया। इसका खमिजाया आदिवासियों की बड़ी आबादी को भुगतना पड़ा है। कहा कि यहां एक छटाक कोयला राज्य ने नहीं लिया। सुप्रियो ने आगे कहा, लेकिन आपके मित्र गौतम अडानी ने हमारी जमीन से कोयला निकाला, हमारे पानी को इस्तेमाल किया और हमसे मजदूरी कराया। कहा अडानी बांग्लादेश में घुसपैठ कर गये और वहां बिजली बेचने लगे। कहा कि आप आदिवासी हितों की बात करते हैं, लेकिन आपके सीएम ने सीएनटी एक्ट को बदलने का काम और प्रयास किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश के पूर्व कानूनमंत्री हक और पूर्व आईजी अल-मामून पर एक और केस, अब जुबैर अहमद हत्याकांड में गिरफ्तारी
    Next Article एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुन कर बाहर करेंगे : हिमंता
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार

      June 20, 2025

      पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट

      June 20, 2025

      किसान को ठगने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version