Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हम (सेक्युलर) झारखंड में लड़ेगा विधानसभा चुनाव : सुमन
    झारखंड

    हम (सेक्युलर) झारखंड में लड़ेगा विधानसभा चुनाव : सुमन

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 24, 2024Updated:September 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार उर्फ डब्लू महतो ने समर्थकों के साथ हम (से.) की सदस्यता ली

    रांची। बिहार का सत्तासीन हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला किया है। बिहार सरकार में मंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा है कि हम (से.) गरीबों, दलितों के हक और अधिकार के लिए लड़ने वाली पार्टी है। झारखंड में यह वर्ग आज भी खुद को असहज और कमजोर महसूस कर रहा है। इसके लिए पार्टी ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। रांची की पुरानी विधानसभा के विधायक हॉल परिसर में सोमवार को हम (से.) की प्रदेश इकाई द्वारा पार्टी का मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

    उन्होंने कहा कि पार्टी यहां कुछ सलेक्टिव सीट पर उम्मीदवार उतारेगी। इसके लिए प्रदेश इकाई को अगले पांच से सात दिनों में शीर्ष नेतृत्व की ओर से विधानसभा की सूची सौंपने का निर्देश दिया गया है। उसके बाद पार्टी इन सीटों पर मंथन करेगी, साथ ही एक मैनिफेस्टो भी जारी करेगी। मिलन समारोह में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडियाआठवले के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार उर्फ डब्लू महतो सैकड़ों समर्थकों के साथ हम (से.) की सदस्यता ली। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में अध्यक्ष ने हेमंत सोरेन सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया। कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। सभी जानते हैं कि मुख्यमंत्री जेल तक जा चुके हैं। यहां एक स्वच्छ सरकार बनाने की जरूरत है। केंद्र की मोदी सरकार और बिहार में नीतीश सरकार में गठबंधन का हिस्सा होने के बाद झारखंड में भी एनडीए का हिस्सा बनने के सवाल पर कहा कि हम (से.) एनडीए में शामिल होने पर विचार कर सकती है। इसके लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से पहले बातचीत की जायेगी। इस दौरान पार्टी के विभिन्न जिलों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजस्थान के तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त, 23 यात्री घायल
    Next Article एसीबी ने रिश्वत लेते लिपिक को किया गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version