Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में बदमाशों ने लेफ्टिनेंट की हत्या की
    दुनिया

    बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में बदमाशों ने लेफ्टिनेंट की हत्या की

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 24, 2024Updated:September 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश में रोहिंग्या बाहुल्य कॉक्स बाजार में बदमाशों ने एक युवा सैन्य अधिकारी की हत्या कर दी। इस सिलसिले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने आज यह जानकारी दी।

    ढाका से छपने वाले बांग्ला अखबार (अंग्रेजी संस्करण) प्रोथोम अलो की खबर में आईएसपीआर के हवाले से कहा गया है कि कॉक्स बाजार के चकरिया उपजिला के दुलाहजारा इलाके में संयुक्त बलों के अभियान के दौरान बदमाशों ने लेफ्टिनेंट तंजीम सरवर निरजन की हत्या कर दी। वह एसटी बटालियन का हिस्सा थे।

    आईएसपीआर ने बताया है कि मेजर उज्ज्वल के नेतृत्व में लेफ्टिनेंट तंजीम, दो जूनियर कमीशन अधिकारी और 24 सैनिकों ने रात लगभग 12:30 बजे एक घर को घेरा। यह भांपते हुए लुटेरों ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान लेफ्टिनेंट तंजीम का सामना दो बदमाशों से हुआ। उनमें से एक ने तंजीम की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चकरिया क्रिश्चियन अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर रामू संयुक्त सैन्य अस्पताल (सीएमएच) में स्थानांतरित किया गया। डॉक्टरों ने सुबह 4:50 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। संयुक्त बलों ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ​चकरिया सर्किल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एमएम रकीबुल राजा ने पुष्टि की। उन्होंने कहा कि तीनों संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्रामीण विकास मंत्रालय ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की 104 सड़कों के निर्माण की दी स्वीकृति : शिवराज सिंह
    Next Article विधानसभाओं में हंगामा और कटुता चिंता का विषय : लोकसभा अध्यक्ष
    shivam kumar

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए

      June 19, 2025

      राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा

      June 19, 2025

      बांग्लादेश में मादक पदार्थ तस्करों ने दो पुलिस अधिकारियों को गोली मारी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version