Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में रोटी, बेटी और माटी पर संकट: बाबूलाल मरांडी
    Top Story

    झारखंड में रोटी, बेटी और माटी पर संकट: बाबूलाल मरांडी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 24, 2024Updated:September 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तोरपा और बरही में भाजपा की परिवर्तन सभा
    -घुसपैठियों ने सबसे ज्यादा तबाह किया है आदिवासियों को
    -नौजवानों का पांच साल बर्बाद, नौकरी के नाम पर मिली मौत
    तोरपा/ बरही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को तोरपा और बरही में परिवर्तन यात्रा के दौरान झारखंड की जनता से परिवर्तन की अपील की। इस दौरान उन्होंने वर्तमान सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी मिल कर सरकार चला रही है, लेकिन पिछले पांच वर्षों में उन्हें जो काम करना चाहिए था, वह नहीं किया। इसके बजाय, ये लोग केवल अपने लिए कमाई करने में लगे रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के सांसद के घर से 350 करोड़ रुपये की रकम बरामद हुई है और एक मंत्री के सचिव के नौकर के घर से 35 करोड़ रुपये मिले हैं। यह पैसा झारखंड की जनता का लूटा हुआ धन है। पूरे पांच साल तक इस सरकार ने झारखंड के लोगों को लूटा है। श्री मरांडी ने कहा कि एक समय झारखंड के लोग राशन और केरोसिन तेल पाने के लिए संघर्ष करते थे। लेकिन जब भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार बनी, तब देश के साथ-साथ झारखंड में भी बिजली पहुंचायी गयी। उन्होंने कहा कि जब राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी, तो रांची और देश की राजधानी की तरह झारखंड के गांव-गांव में बिजली और सभी सुविधाएं प्रदान की जायेंगी। उन्होंने आगे कहा कि यहां के लोगों को घर बनाने में कठिनाई होती है। जब झारखंड बना था, तब बालू मुफ्त मिलता था, लेकिन अब बालू भी लूटा जा रहा है। हेमंत सोरेन जल, जंगल, जमीन की बात करते हैं, लेकिन इस सरकार ने सेना की जमीन को भी नहीं छोड़ा। इस सरकार ने केवल पांच सालों तक लूट की है। आज झारखंड में रोटी, बेटी और माटी पर संकट है। हमें इसे बचाना है, इसलिए हमें परिवर्तन लाना है।

    घुसपैठियों को बाहर करेंगे
    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लाखों की संख्या में घुसपैठिए झारखंड में आ चुके हैं। पिछले पांच वर्षों में इनकी संख्या सबसे ज्यादा बढ़ी है, जिससे झारखंड के आदिवासियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। भाजपा की सरकार बनते ही हम घुसपैठियों को ढूंढ़ कर बाहर करेंगे।
    उन्होंने हेमंत सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने गरीबों को साल में 72 हजार रुपये देने का वादा किया था। बहनों के लिए चूल्हा खर्च में 2000 रुपये देने का वादा किया और सरकार बनायी। लड़कियों की शादी के लिए सोने के सिक्के देने का वादा किया, लेकिन आज न सोना मिला और न ही चांदी का सिक्का।

    जॉब तो दिया नहीं, मौत दे दी
    श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड के नौजवानों का पांच साल बर्बाद हुआ है। इसका जवाब कौन देगा? हेमंत सोरेन ने कसम खायी थी कि पांच लाख युवाओं को नौकरी देंगे, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। जॉब के नाम पर पुलिस भर्ती में युवकों को दौड़ाया गया, जिससे उनकी मौत हो गयी। युवाओं को जॉब नहीं मिली, बल्कि मौत मिली।

    भाजपा की सरकार में रोटी, बेटी और माटी सब सुरक्षित
    उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर जल, जंगल, जमीन और रोटी, बेटी और माटी सब सुरक्षित रहेंगे। विकास लगातार होगा। भाजपा को जनता का साथ मिलेगा, तो झारखंड का विकास होगा। समय पर परीक्षा होगी, समय पर रिजल्ट आयेगा, और जितने भी खाली पद हैं, उनमें भर्ती भी होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी मामले की सुनवाई 27 को
    Next Article हेमंत सरकार ने युवाओं को वर्दी के बजाय कफन दिया : शिवराज सिंह चौहान
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version