Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बंगाल सरकार को पता था डीवीसी छोड़ेगा पानी, सामने आया राज्य सरकार का पत्र
    राज्य

    बंगाल सरकार को पता था डीवीसी छोड़ेगा पानी, सामने आया राज्य सरकार का पत्र

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। दक्षिण बंगाल के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) द्वारा जल छोड़ने के कारण राज्य और केंद्र सरकार के बीच विवाद छिड़ गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दावा है कि डीवीसी ने बिना जानकारी दिए बड़ी मात्रा में पानी छोड़ दिया, जिसके कारण बंगाल में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो पत्र भेजे, जिसमें उन्होंने इस मुद्दे को उठाया। हालांकि पश्चिम बंगाल सरकार का एक पत्र अब सामने आया है जिससे इस बात का पता चलता है कि राज्य सरकार को पूरी जानकारी दी गई थी और सरकार ने भी इसे लेकर जिला प्रशासन को सतर्क किया था। केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय का कहना है कि डीवीसी द्वारा जल छोड़ने का निर्णय एक समिति द्वारा लिया जाता है, जिसमें राज्य के प्रतिनिधि भी शामिल होते हैं। इस समिति में पश्चिम बंगाल सरकार के साथ झारखंड सरकार और सेंट्रल वाटर कमीशन (सीडब्ल्यूसी) के प्रतिनिधि भी होते हैं।

    डीवीसी का कहना है कि जल छोड़ने की जानकारी पहले से ही सबको दी गई थी, लेकिन राज्य सरकार इस दावे को खारिज करती है। हालांकि, राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के एक मेमो के अनुसार, राज्य पहले से ही इस बात से अवगत था कि जल छोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने 20 सितंबर को प्रधानमंत्री को पहला पत्र लिखा था, जबकि इससे तीन दिन पहले, 17 सितंबर को नबान्न ने हावड़ा, हुगली, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बांकुरा और पुरुलिया के जिला अधिकारियों को सतर्क कर दिया था।

    इस मेमो में कहा गया था कि डीवीसी 17 सितंबर से करीब ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ेगा, जिसके कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसके लिए प्रशासन को सभी आवश्यक तैयारियाँ करने को कहा गया था। साथ ही, कंसाबती बांध से भी पानी छोड़े जाने की संभावना थी, जिससे पूर्व मेदिनीपुर में बाढ़ की स्थिति बन सकती थी।

    राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री जावेद खान ने कहा कि डीवीसी ने राज्य को बताया या नहीं, मैं यह नहीं जानता। लेकिन हम किसी भी सतर्कता की स्थिति में तैयारी करते हैं। मई से ही हमारे विभाग में बाढ़ की तैयारी शुरू हो जाती है।

    डीवीसी के एक अधिकारी ने बताया कि जब आवश्यक होता है, तो पानी छोड़ना पड़ता है। यह निर्णय समिति द्वारा लिया जाता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कंसाबती के मुकुटमणि बांध से पानी छोड़े जाने के कारण घाटाल क्षेत्र बाढ़ग्रस्त हुआ।

    भाजपा के प्रदेश सचिव जगन्नाथ चटर्जी ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने इसे मानव निर्मित बाढ़ कहा, जबकि हम इसे ‘उमेन मेड’ बाढ़ कह रहे हैं। राज्य के जलाशयों से समय पर पानी छोड़ा नहीं गया, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई। इस बीच, ममता बनर्जी दावा करती रही हैं कि पश्चिम बंगाल सरकार की सहमति के बगैर पानी छोड़ा गया जबकि राज्य सरकार का पत्र कुछ और ही बयां कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंडित दीनदयाल जी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि
    Next Article आरजी कर : सीबीआई ने बंद अलमारी से महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए
    shivam kumar

      Related Posts

      नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार

      April 20, 2026

      छत्तीसगढ़ के सक्ति वेदांता प्लांट हादसा में मौत का आंकड़ा 24 पहुंचा

      April 19, 2026

      तमिलनाडुः कोयंबटूर के वालपाराई में देर रात पर्यटन वैन खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत

      April 18, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
      • अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे
      • पाकिस्तान के बलोचिस्तान में विद्रोहियों से झड़प में तीन पुलिस जवान मारे गए
      • फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले वीकेंड में दिखाई ताकत, तीन दिन में की 58 करोड़ की कमाई
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version