Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»एडीबी ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 7 फीसदी पर रखा बरकरार
    बिजनेस

    एडीबी ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 7 फीसदी पर रखा बरकरार

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अर्थव्‍यवस्‍था के मोर्चे पर अच्‍छी खबर आई है। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को सात फीसदी पर बरकरार रखा है। एजेंसी ने कहा कि भारत की वृद्धि संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं।

    एडीबी ने बुधवार को जारी अपने सितंबर एशियाई डेवलपमेंट आउटलुक (एडीओ) में कहा कि 31 मार्च, 2025 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष 2024-25 में जीडीपी वृद्धि 7 फीसदी और अगले वित्त वर्ष 2025-26 में 7.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। एडीबी के दोनों ही एडीओ अप्रैल 2024 के पूर्वानुमान के बराबर हैं।

    एडीबी के मुताबिक बेहतर कृषि उत्पादन तथा उच्च सरकारी व्यय से आने वाली तिमाहियों में भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी आने की उम्मीद है। एजेंसी ने कहा कि निर्यात पहले के अनुमान से अधिक रहेगा, जिसका श्रेय सेवाओं के निर्यात में वृद्धि को जाता है। हालांकि, एडीबी ने कहा कि अगले वित्त वर्ष 2025-26 में वस्तु निर्यात वृद्धि अपेक्षाकृत धीमी रहेगी।

    उल्‍लेखनीय है कि भारतीय अर्थव्यवस्था बीते वित्‍त वर्ष 2023-24 में 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) का चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान है। एक दिन पहले एसएंडपी ग्‍लोबल रेटिंग्‍स ने भारत की विकास दर अनुमान को 6.8 फीसदी पर रखा बरकरार है, जबकि मूडीज रेटिंग्स ने पिछले महीने कैलेंडर वर्ष 2024 में 7.2 फीसदी और कैलेंडर वर्ष 2025 में 6.6 फीसदी की दर से जीडीपी बढ़ने का अनुमान जताया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में शिखर पर पहुंचा सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
    Next Article केंद्र ने एमसीए-21 मंच से संबंधित शिकायतों के लिए गठित किया विशेष दल
    shivam kumar

      Related Posts

      सेबी का अमेरिकी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेन स्ट्रीट के खिलाफ सख्त एक्शन, स्टॉक मार्केट में कारोबार पर लगी रोक

      July 4, 2025

      दो दिन की तेजी के बाद सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

      July 4, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत बना मेडिकल टूरिज़्म और फार्मा रिसर्च का वैश्विक केंद्र : ओम बिरला
      • ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया
      • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू नौ को आएंगे झारखंड
      • अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस
      • झारखंड कांग्रेस के विधायकों की बैठक 10 को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version