Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड के साहिबगंज में बम विस्फोट कर रेलवे ट्रैक उड़ाया, लोगों की सजगता से बड़ा हादसा टला
    Top Story

    झारखंड के साहिबगंज में बम विस्फोट कर रेलवे ट्रैक उड़ाया, लोगों की सजगता से बड़ा हादसा टला

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 2, 2024Updated:October 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट में अज्ञात अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, मंगलवार की आधी रात में पश्चिम बंगाल फरक्का एमजीआर ट्रैक पर बम विस्फोट हुआ, जिससे पटरी क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना के बाद स्थानीय पुलिस पदाधिकारी और एनटीपीसी के अधिकारी छानबीन कर रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत रांगा घुट्टु टोला से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित एमजीआर रेल लाइन पोल संख्या 40/1 के समीप बुधवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने बम विस्फोट कर दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को बुधवार की अहले सुबह उस वक्त हुई, जब वे वहां से गुजर रहे थे। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना एनटीपीसी के कर्मियों और पुलिस अधिकारियों को दी।

    ग्रामीणों के अनुसार, उस ट्रैक से ललमटिया से फरक्का की ओर जानेवाली एक मालगाड़ी करीब सुबह छह बजे गुजरने वाली थी लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक को देख लिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गयी। इसके बाद एनटीपीसी के कर्मियों ने उस मालगाड़ी को पोल संख्या 42/2 के पास रोक दिया। एनटीपीसी के नाइट गार्ड जितेंद्र साह ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे ं ड्यूटी के दौरान उसने विस्फोट की आवाज सुनी थी, लेकिन टायर फटने की आशंका की वजह से वह उस वक्त ध्यान नहीं दिया। सुबह मुंशी द्वारा पटरी में बम ब्लास्ट की सूचना मिलते ही सीनियर अधिकारियों को अवगत कराया गया। घटना से महज 10 फीट की दूरी पर एक तार भी बरामद किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने सांसदों-विधायकों से सड़कों के लिए 15 दिन में मांगें प्रस्ताव
    Next Article हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी और शास्त्री को किया नमन, दी शुभकामनाएं
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version