Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»विशाखापट्टनम : शराबी दिनदहाड़े महिला के साथ बलात्कार करता रहा, लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे
    देश

    विशाखापट्टनम : शराबी दिनदहाड़े महिला के साथ बलात्कार करता रहा, लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 23, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना रविवार दोपहर ढाई बजे के आसपास विशाखापट्टनम के एक व्यस्त इलाके में हुई

    आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आयी है. हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक नशे में धुत एक व्यक्ति शहर की व्यस्त सड़क पर दिनदहाड़े एक महिला के साथ बलात्कार करता रहा, लेकिन वहां से गुजरने वाले लोग महिला की मदद करने के बजाए अपने मोबाइल से वीडियो बनाते रहे. पुलिस के अनुसार यह घटना टेडिचेटलापालेम और रेलवे स्टेशन के बीच नई रेलवे कॉलोनी में दोपहर के करीब ढाई बजे हुई. पुलिस ने रविवार शाम को आरोपित गंजी शिवा को गिरफ्तार कर लिया था. सोमवार को अदालत ने उसे दो हफ्ते की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

    रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित महिला पारिवारिक विवाद की वजह से दो दिन पहले अपना घर छोड़कर चली आई थी. पुलिस उपनिरीक्षक के सुरेश ने बताया, ‘महिला बहुत कमजोर थी, क्योंकि उसने कई घंटों से कुछ नहीं खाया था. जब शिवा ने उसका यौन शोषण किया, वह फुटपाथ किनारे सो रही थी.’ उन्होंने आगे कहा, ‘आसपास से गुजरने वालों में से कई लोगों ने महिला की मदद करने के बजाए इस घटना की फिल्म बनाने में दिलचस्पी दिखाई. कुछ देर बाद एक ऑटो ड्राइवर ने इसकी छोटी सी क्लिप बनाई और पुलिस को जानकारी दी.’ पुलिस उपनिरीक्षक के सुरेश का कहना था कि यह घटना महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर लोगों की असंवेदनशीलता बताती है.

    पुलिस ने आरोपित गंजी शिवा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-376 के तहत मामला दर्ज किया है. इसके अलावा पीड़िता की किंग जॉर्ज अस्पताल में चिकित्सा जांच कराई है. हालांकि, उसके परिवार के बार में अभी तक कोई जानकारी पता नहीं चल पाई है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article6 लाख करोड़ के पार हुआ रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप
    Next Article सात साल बाद जम्मू कश्मीर के लिए वार्ताकार नियुक्त, महबूबा ने फैसले का स्वागत किया
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

    June 14, 2025

    Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

    June 13, 2025

    एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

    June 13, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
    • सड़क हादसे में दो की मौत
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
    • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
    • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version