Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»रातभर धरने के बाद रूपा गांगुली गिरफ्तार, बांसद्रोणी थाने से ले जाया गया लालबाजार
    राज्य

    रातभर धरने के बाद रूपा गांगुली गिरफ्तार, बांसद्रोणी थाने से ले जाया गया लालबाजार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। सड़क हादसे में एक युवक की मौत को लेकर धरने पर वैठी भाजपा नेता रूपा गांगुली को गुरूवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। रातभर बांसद्रोणी थाने में धरना देने के बाद, उन्हें थाने से लालबाजार ले जाया गया। पुलिस ने सुबह करीब दस बजे रूपा को उनकी गिरफ्तारी की सूचना दी, जिसके बाद उन्हें एक लाल रंग की पुलिस वैन में ले जाया गया।

    रूपा गांगुली बुधवार रात से ही बांसद्रोणी थाने में एक छात्र की डंपर से कुचलकर हुई मौत मामले के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठी थीं। उन्होंने कहा था कि जब तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वह थाने में ही रहेंगी। गुरुवार सुबह भी उन्होंने थाना परिसर में बैठकर पुलिस पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

    यह मामला बुधवार सुबह का है जब कोलकाता के वार्ड 1131 में एक नौवीं कक्षा का छात्र कोचिंग सेंटर जा रहा था। रास्ते में चल रहे सड़क मरम्मत कार्य के दौरान एक जेसीबी मशीन ने छात्र को धक्का मार दिया, जिससे वह पास के पेड़ से टकरा गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं, और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना के बाद बांसद्रोणी में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

    स्थानीय लोगों का आरोप था कि घटना के बाद से इलाके की पार्षद अनिता कर मजूमदार का कोई अता-पता नहीं है। साथ ही, इलाके की खराब सड़कों को लेकर भी लोगों में काफी गुस्सा था। नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और पाटुली थाने के ओसी को रोककर रखा। बाद में, जब पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर प्रदीप घोषाल वहां पहुंचे, तो उन्हें भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। शाम होते-होते, दक्षिण उपनगर की डीसी विदिशा कलिता दासगुप्ता के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू किया।

    इस बीच मामले ने तब राजनीतिक रंग ले लिया जब पुलिस ने बीजेपी नेता रूबी मंडल सहित पांच लोगों को पुलिस को परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद, बुधवार रात बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक बांसद्रोणी थाने पहुंचे, जहां रूपा गांगुली ने नेतृत्व संभाला। उनके समर्थकों ने थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि बिना किसी उचित शिकायत के रूबी मंडल को गिरफ्तार किया गया, जबकि छात्र की मौत के आरोपितों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई। रूपा गांगुली रात भर थाने में धरने पर बैठी रहीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरजी कर पीड़िता के शरीर पर 24 चोटें, पोस्टमार्टम में नहीं था जिक्र
    Next Article रांची पीएमएलए कोर्ट ने स्वीकार की पूजा सिंघल की याचिका
    shivam kumar

      Related Posts

      भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी

      May 29, 2025

      अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ

      May 27, 2025

      गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी

      May 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी
      • जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग
      • बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए
      • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version