Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज करेंगे कांटाटोली फ्लाई ओवर का उद्घाटन
    Top Story

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज करेंगे कांटाटोली फ्लाई ओवर का उद्घाटन

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 4, 2024Updated:October 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खुशखबरी: रांची को आज मिलेगा राज्य सरकार का पहला फ्लाई ओवर
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। रांची वालों को नवरात्रि की दूसरी पूजा के दिन हेमंत सरकार तोहफा देने जा रही है। लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे लोगों को कांटाटोली फ्लाई ओवर पर सरपट भागने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को कांटाटोली फ्लाई ओवर का उद्घाटन करेंगे। बहुबाजार स्थित संत पॉल कैथेड्रल मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें कांटाटोली फ्लाई ओवर के अलावे 3264 करोड़ की 31 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जायेगा। गौरतलब है कि कांटटोली में फ्लाई ओवर बनाने की योजना रघुवर सरकार में 2016 में बनायी गयी थी। पहले 42 करोड़ रुपये में सिर्फ 900 मीटर का निर्माण होना था। फ्लाई ओवर के निर्माण का काम 2017 में शुरू हुआ, बाद में इस योजना को रोक दिया गया। बताया गया कि योजना का आकार बढ़ाया जायेगा। नतीजा यह हुआ कि निर्माण में जो खर्च हुआ था, वह भी पानी में बह गया।

    2240 मीटर लंबा और 16.6 मीटर चौड़ा है फ्लाई ओवर:
    कांटाटोली फ्लाई ओवर करीब 224.94 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इस नवनिर्मित कांटाटोली फ्लाई ओवर की लंबाई 2240 मीटर और चौड़ाई 16.6 मीटर है। इस फ्लाई ओवर की शुरूआत होते ही यातायात व्यवस्था सुगम होने की उम्मीद है। झारखंड निर्माण के समय से ही यहां के लोग फ्लाई ओवर निर्माण की आस लगाये हुए थे। इस इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सिरमटोली कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाई ओवर और सहजानंद चौक-कांके रोड फ्लाई ओवर की आधारशिला रखी जायेगी।

    2471.90 करोड़ की 27 योजनाओं का शिलान्यास:
    सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस अवसर पर 2471.90 करोड़ की 27 योजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा। इसके अलावा चार योजनाओं का उउद्घाटन होगा, जिसमें कांटाटोली फ्लाई ओवर, बिरसा चौक धुर्वा गोल चक्कर 4 लेन स्मार्ट पथ, कांके चौक-विनोद बिहारी चौक, गोल बिल्डिंग 8 लेन पथ धनबाद शामिल है। जानकारी के मुताबिक सहजानंद चौक के नजदीक से जज कॉलोनी होते हुए फोर लाइन एलिवेटेड पथ के निर्माण कार्य पर सरकार के द्वारा 430.75 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। वहीं सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाई ओवर, जिसकी कुल लंबाई 1.25 किलोमीटर है इस पर सरकार 77.35 करोड़ खर्च करेगी।

    स्थानीय सांसद-विधायक रहेंगे मौजूद:
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में आयोजित होनेवाले इस कार्यक्रम में नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री हफीजुल हसन, स्थानीय विधायक सीपी सिंह, सांसद संजय सेठ और राज्यसभा सांसद महुआ माजी को भी आमंत्रित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज
    Next Article पलामू के पूर्णा मझिगांवा में फायरिंग, एक ही परिवार के तीन जख्मी
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version