Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»निर्वाचन कार्य से जुड़े पुलिस पदाधिकारियों के लिए ट्रेनिंग अनिवार्य: रवि कुमार
    Top Story

    निर्वाचन कार्य से जुड़े पुलिस पदाधिकारियों के लिए ट्रेनिंग अनिवार्य: रवि कुमार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 4, 2024Updated:October 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पश्चिम बंगाल एवं तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों ने झारखंड के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दिया निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण
    रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के संचालन एवं प्रबंधन में पुलिस के पदाधिकारी महती भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रिसाइडिंग आॅफिसर और पोलिंग ऑफिसर की तरह निर्वाचन कार्य से जुड़े पुलिस के हरेक स्तर तक के पदाधिकारियों के लिए मैनुअल तैयार करते हुए उनकी ट्रेनिंग कराना सुनिश्चित करना है।

    रवि कुमार ने कहा कि इस ट्रेनिंग से ड्यूटी पर लगे पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य के निर्वहन में स्पष्टता आयेगी। साथ ही वे अपनी जिम्मेदारियां तत्परता से निभा सकेंगे और उन्हें यह मालूम रहेगा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान क्या करना है और क्या नहीं। वे आज राज्य के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों के लिए आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र को निर्वाचन सदन स्थित सभागार में संबोधित कर रहे थे।

    इस दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरिज आफताब ने पदाधिकारियों को चुनाव की घोषणा से पूर्व प्रारंभिक कार्य एवं मतदान केंद्रों का वर्गीकरण, वल्नरेबिलिटी का मूल्यांकन और क्रिटिकल विश्लेषण के विषयों एवं मतदान पूर्व, मतदान दिवस और मतदान के पश्चात की अवधि के लिए सुरक्षा व्यवस्था के विषयों पर बिंदुवार विस्तृत रूप से रेखांकित किया।

    तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सत्यव्रत साहू ने प्रशिक्षण सत्र में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जरूरतों का आकलन, स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों से उनके समन्वय एवं राज्य के पुलिस बल के साथ उनकी तैनाती से संबंधित विषयों को रेखांकित किया। साथ ही उनसे संबंधित स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों की भूमिका को बताया। निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था, जिसमें एमसीसी एवं व्यय निगरानी, नवाचार एवं सुधार से संबंधित प्रासंगिक मुद्दों पर भी व्यापक रूप से चर्चा की गयी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के पदाधिकारियों से फीडबैक प्राप्त करते हुए उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया।

    इस अवसर पर राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर, राज्य सीएपीएफ के नोडल डीआइजी इंद्रजीत महथा, पुलिस हेडक्वार्टर के निर्वाचन सेल के डीआइजी धनंजय कुमार कुमार सिंह, रांची, हजारीबाग, चाइबासा, पलामू, बोकारो एवं दुमका प्रक्षेत्र के डीआइजी, सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, जिलों के निर्वाचन प्रकोष्ठ के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक सहित मुख्य निर्वाचन कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजयराम महतो 6 अक्टूबर को जायेंगे देवघर, जनसभा को करेंगे संबोधित
    Next Article 8 अक्टूबर को लोहरदगा जायेंगी कल्पना सोरेन, मंईयां योजना के लाभुकों को करेंगी संबोधित
    shivam kumar

      Related Posts

      लुक आउट नोटिस के जरिए झारखंड पुलिस ने इनामी अपराधी को आईजीआई हवाई अड्डे दिल्ली से किया गिरफ्तार

      June 24, 2025

      हथियार बंद अपराधियों ने छह वाहनों को फूंका

      June 24, 2025

      शिक्षा सामग्री की चोरी पर जिला प्रशासन सख्त, एफआईआर दर्ज कर जांच समिति गठित

      June 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार में चुनाव से पहले तेज हुआ पोस्टर वॉर
      • शतकीय पारी खेलने के बाद केएल राहुल ने कहा-प्रक्रिया ही सफलता की असली कुंजी”
      • 371 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है – जोश टंग
      • प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया आतंकवाद के खिलाफ भारत की कठोर नीति का प्रतीक
      • असम के नगांव जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप, कहीं से नुकसान की कोई खबर नहीं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version