Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»सुस्ती से जूझ रहे ऑटो सेक्टर को अक्टूबर से उम्मीद, फेस्टिव सीजन में डिमांड बढ़ने का अनुमान
    बिजनेस

    सुस्ती से जूझ रहे ऑटो सेक्टर को अक्टूबर से उम्मीद, फेस्टिव सीजन में डिमांड बढ़ने का अनुमान

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। लंबे समय से सुस्ती का सामना कर रहा देश का ऑटोमोबाइल सेक्टर अक्टूबर के महीने में एक बार फिर रौनक लौटने की उम्मीद कर रहा है। तीन अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत होने के साथ ही ऑटोमोबाइल सेक्टर को ओवरऑल बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। उत्तर भारत में नवरात्रि के दौरान नई गाड़ी खरीदना शुभ माना जाता है। यही कारण है कि इस अवधि में आमतौर पर टू और फोर व्हीलर्स की बिक्री में तेजी आती है।

    पेसेंजर व्हीकल्स के लिहाज से पिछले कुछ महीने काफी सुस्ती वाले रहे हैं। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भी ऑटोमोबाइल कंपनियों को डिमांड में आई सुस्ती की मार झेलनी पड़ी। हालांकि पहली तिमाही के दौरान पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल्स तथा टू व्हीलर्स की डिमांड में आई कमी के लिए लोकसभा चुनाव की व्यस्तता और गर्मी के मौसम को जिम्मेदार माना गया लेकिन पहली तिमाही खत्म होने के बाद जुलाई और अगस्त में भी ऑटोमोबाइल सेक्टर की डिमांड में तेजी नहीं आ सकी।

    ऑटोमोबाइल सेक्टर को उम्मीद थी कि सितंबर के महीने में गणेश चतुर्थी और ओणम जैसे त्योहारों के दौरान मार्केट में डिमांड बढ़ेगी, लेकिन सितंबर के महीने में भी पैसेंजर व्हीकल्स, टू व्हीलर्स या कमर्शियल व्हीकल्स की मांग में सुस्ती बनी रही। सितंबर के दूसरे पखवाड़े में पितृपक्ष शुरू हो जाने के कारण भी ऑटोमोबाइल सेक्टर की बिक्री लगभग ठप पड़ी रही। हिंदू परिवारों में आमतौर पर पितृपक्ष के दौरान नई गाड़ी, घर या गहने की खरीदारी करना अच्छा नहीं माना जाता है। हालांकि पितृपक्ष के तुरंत बाद नवरात्रि का समय गाड़ियों की खरीद के लिए सबसे अच्छे समय में से एक माना जाता है। यही कारण है कि ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनियों ने अक्टूबर के महीने से काफी उम्मीद लगा रखी है।

    ऑटोमोबाइल मार्केट के जानकारों का कहना है की 3 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत होने के कारण गाड़ी के खरीदारी में तो तेजी आएगी ही, अक्टूबर के अंत में दीपोत्सव की शुरुआत हो जाने की वजह से भी मार्केट में नई गाड़ियों की मांग बढ़ेगी। इस महीने 29 या 30 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जा सकता है। इसी तरह दीपावली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को मनाई जा सकती है। धनतेरस और दीपावली के दिन भी गाड़ियों की खरीदारी में आमतौर पर तेजी आती है। इससे साफ है कि इस साल फेस्टिव सीजन के लिए होने वाली अधिकांश खरीदारी अक्टूबर के महीने में ही की जाएगी।

    हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अक्टूबर में भी ऑटोमोबाइल सेक्टर को निराश होना पड़ सकता है। ऑटोमोबाइल मार्केट के एक्सपर्ट धीरेंद्र कुमार दुग्गल का कहना है कि अगर कंजम्प्शन के आंकड़ों को देखा जाए तो पिछले 2 साल के दौरान कंज्यूमर गुड्स और व्हीकल जैसे प्रीमियम कैटेगरी के प्रति लोगों की रुचि में कमी आई है। इसलिए शहरी क्षेत्र में पैसेंजर व्हीकल या टू व्हीलर की डिमांड में बहुत अधिक तेजी आने की उम्मीद नहीं है। हालांकि मानसून की अच्छी बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में डिमांड बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है लेकिन कुछ राज्यों में आई बाढ़ का असर भी ऑटोमोबाइल कंपनियों की बिक्री को प्रभावित कर सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआने वाले दशकों में बड़े स्तर पर भारतीयों का जीवन स्‍तर बदलेगा: सीतारमण
    Next Article वैश्विक दबाव में लुढ़का घरेलू शेयर बाजार, लगातार 5वें दिन सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version