Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»शिमला की संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण मामले की सुनवाई आज, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
    देश

    शिमला की संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण मामले की सुनवाई आज, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण मामले में नगर निगम शिमला के कोर्ट में शनिवार को सुनवाई होगी। नगर निगम आयुक्त भुपेंद्र अत्री की अदालत में होने वाली 46वीं सुनवाई में अवैध निर्माण को लेकर फैसला आ सकता है। कोर्ट के निर्णय पर प्रदेश से लेकर देश के हिंदू संगठनों की नजर है। इससे पहले इस मामले में 45 बार सुनवाई हो चुकी है।

    सात सितबंर को सुनवाई के दौरान मस्जिद कमेटी से लेकर वक्फ बोर्ड मस्जिद की ऊपर की ढाई मंजिल के निर्माण को लेकर संतोषनजक जवाब नहीं दे सके थे। कोर्ट ने निगम के कनिष्ठ अभियंता को मस्जिद की पैमाइश कर स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के आदेश दिए । इस मस्जिद को लेकर 12 सितंबर को हिंदू संगठनों ने संजौली में उग्र प्रदर्शन किया था। हिंदू संगठनों ने ऐलान किया है कि शनिवार को होने वाली सुनवाई में अगर फैसला नहीं आया तो जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। दूसरी तरफ मस्जिद पर विवाद बढ़ता देख मुस्लिम पक्ष मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने के लिए निगम आयुक्त के कोर्ट में आकर लिखित आवेदन दे चुका है। ऐसे में शनिवार को होनी वाली सुनवाई काफी रोचक हो गई है और सभी की नजरें आयुक्त कोर्ट के फैसले पर टिकी है। मस्जिद मामले की सुनवाई के मददेनजर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। शिमला पुलिस ने संजौली मस्जिद के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही चक्कर स्थित कोर्ट परिसर में भी सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। अन्य जिलों की मस्जिदों के आसपास भी पुलिस ने सुरक्षा के खासे इंतजाम किए हैं।

    इस बीच संजौली मस्जिद विवाद पर सुनवाई से पहले हिन्दू संगठन देवभूमि संघर्ष समिति ने आज आने वाले फैसले में न्याय के लिए कल शाम शिमला सहित अन्य जिलों के मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया। देवभूमि संघर्ष समिति ने कहा कि नगर निगम आयुक्त के कोर्ट में अगर देवभूमि और सनातन के पक्ष में फैसला नहीं आया तो प्रदेश भर में छह अक्टूबर से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में
    Next Article हरियाणा में पहले दो घंटे में जींद जिले में सर्वाधिक मतदान, पंचकूला जिला चार प्रतिशत मतदान के साथ सबसे पीछे
    shivam kumar

      Related Posts

      बांग्लादेश में पांच प्रमुख धार्मिक दल मिलकर लड़ेंगे चुनाव

      June 25, 2025

      प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया आतंकवाद के खिलाफ भारत की कठोर नीति का प्रतीक

      June 24, 2025

      असम के नगांव जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप, कहीं से नुकसान की कोई खबर नहीं

      June 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक्सिओम मिशन-4 उड़ान को तैयार, शुभांशु शुक्ला पर देश की नजर
      • टाटा स्टील इंजीनियर के घर से 20 लाख के जेवरात की चोरी
      • जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, वाहनों की रहेगी नो इंट्री
      • झारखंड के दक्षिण- पश्चिमी जिलों में 26 को भारी बारिश की आशंका
      • बांग्लादेश में पांच प्रमुख धार्मिक दल मिलकर लड़ेंगे चुनाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version