Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कोलकाता पुलिस ने नहीं दी जूनियर डॉक्टरों को धर्मतला में बैठने की अनुमति, ईमेल भेजकर किया सचेत
    राज्य

    कोलकाता पुलिस ने नहीं दी जूनियर डॉक्टरों को धर्मतला में बैठने की अनुमति, ईमेल भेजकर किया सचेत

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। दुर्गा पूजा से पहले धर्मतला में जूनियर डॉक्टरों को धरने की अनुमति नहीं दी गई है। शुक्रवार रात से मेट्रो चैनल के सामने जूनियर डॉक्टरों ने धरना शुरू किया था, लेकिन पुलिस ने पूजा के मद्देनजर बढ़ती भीड़ का हवाला देते हुए इस धरने की मंजूरी नहीं दी। लालबाजार से शनिवार को जूनियर डॉक्टरों को एक ईमेल के माध्यम से यह सूचना दी गई।

    पुलिस का कहना है कि इस समय धर्मतला इलाके में अत्यधिक भीड़ होती है, खासकर दुर्गा पूजा की तैयारियों के चलते। यदि इस इलाके में धरना चलता रहा, तो सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है और यातायात में भी बाधा आ सकती है। पूजा के समय यहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने और पंडालों में देवी की प्रतिमा लाने के लिए आते हैं, जिससे सड़कों पर भारी भीड़ होती है। पुलिस ने इन कारणों से धरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

    जूनियर डॉक्टर आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज की एक महिला चिकित्सक की दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने अस्पतालों में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा की मांग करते हुए इस आंदोलन की शुरुआत की थी। डॉक्टरों ने शुक्रवार रात को पुलिस से धरने और अनिश्चितकालीन अनशन की अनुमति मांगी थी, लेकिन पुलिस ने यातायात व्यवस्था और आम जनता की परेशानी को देखते हुए इसे अस्वीकार कर दिया।

    इससे पहले शुक्रवार को जूनियर डॉक्टरों ने एसएसकेएम अस्पताल से लेकर धर्मतला तक एक विरोध मार्च निकाला था। मार्च के बाद उन्होंने अपनी हड़ताल खत्म करने की घोषणा की और शनिवार से विभिन्न अस्पतालों में काम पर लौटने का फैसला किया। हालांकि, वे रात में ही धर्मतला में धरने पर बैठ गए और सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। उनकी मांगें पूरी न होने पर वे अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी दे चुके हैं।

    इस आंदोलन की जड़ें नौ अगस्त को आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज से मिली एक महिला डॉक्टर की शव से जुड़ी हैं। डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के आरोपों के बाद जूनियर डॉक्टरों ने सुरक्षा की मांग करते हुए 42 दिनों तक हड़ताल की थी। हालांकि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हस्तक्षेप और सरकार के साथ कई दौर की बातचीत के बाद उनकी कुछ मांगें मानी गईं और डॉक्टरों ने आंशिक रूप से हड़ताल खत्म की थी। लेकिन हाल ही में सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत के बाद डॉक्टरों पर फिर से हमले की घटना ने उन्हें एक बार फिर आंदोलन करने पर मजबूर कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत-बांग्लादेश सीमा पर भारी मात्रा में शराब के साथ एक धराया
    Next Article आरजी कर कांड वाले दिन अस्पताल में तैनात थे चार पुलिसकर्मी, पूछताछ की तैयारी में सीबीआइ
    shivam kumar

      Related Posts

      आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिक्रमजीत मजीठिया गिरफ्तार

      June 25, 2025

      असम के नगांव जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप, कहीं से नुकसान की कोई खबर नहीं

      June 24, 2025

      बेंगलुरु समेत कई अन्य जिलों में लोकायुक्त की छापेमारी,आय से अधिक संपत्ति मामले की गयी कार्रवाई

      June 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची दंगा के आरोपित महबूब को अग्रिम जमानत देने से हाई कोर्ट का इनकार
      • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट से पहला संदेश- मेरे कंधे पे मेरा तिरंगा है…
      • खड़गे के बयान पर भाजपा का पलटवार, प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया
      • आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिक्रमजीत मजीठिया गिरफ्तार
      • शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के लिए रवाना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version