Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारतीय नौसेना ने ओमान में तैनात किया अपना प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन
    देश

    भारतीय नौसेना ने ओमान में तैनात किया अपना प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 6, 2024Updated:October 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – तीन भारतीय जहाज मस्कट पहुंचे, मजबूत होंगे समुद्री क्षेत्र में मौजूदा रक्षा संबंध
    नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने अपने प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) की तैनाती ओमान में की है। भारतीय जहाज तीर, शार्दुल और भारतीय तटरक्षक के जहाज वीरा लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती पर 05 अक्टूबर को मस्कट पहुंच गए हैं। 09 अक्टूबर तक चलने वाली यह यात्रा भारत और ओमान के बीच समुद्री क्षेत्र में मौजूदा रक्षा संबंधों को और मजबूत करने का संकेत देती है।

    यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना ओमान की रॉयल नेवी के साथ बंदरगाह पर बातचीत और संयुक्त अभ्यास सहित समुद्री सुरक्षा और अंतर-संचालन के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत करेगी। तैनाती में दोनों नौसेनाओं के बीच प्रशिक्षण आदान-प्रदान, पेशेवर बातचीत और मैत्रीपूर्ण खेल आयोजनों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। पिछले दस वर्षों में यह 1टीएस की तीसरी ओमान यात्रा है। ये बातचीत नौसेना सहयोग को मजबूत करने और दोनों नौसेनाओं के बीच मौजूदा साझेदारी को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

    दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास भी
    1 टीएस की यात्रा के दौरान
    06 से 09 अक्टूबर तक ओमान की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह चीफ ऑफ स्टाफ सुल्तान्स आर्म्ड फोर्सेज (सीओएसएसएएफ) अब्दुल्ला बिन खामिस बिन अब्दुल्ला अल रइसी और रॉयल नेवी ऑफ ओमान (सीआरएनओ) के कमांडर रियर एडमिरल सैफ बिन नासिर बिन मोहसेन अल-रहबी के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। वह ओमान में प्रमुख रक्षा और प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेंगे।

    भारतीय नौसेना और ओमान की रॉयल नेवी विभिन्न क्षेत्रों में संचालन, प्रशिक्षण और सहयोगी प्रयासों के अवसरों पर एक-दूसरे के साथ सहयोग करती हैं। हाल ही में भारतीय नौसेना और ओमान की रॉयल नेवी स्टाफ वार्ता का छठा दौर 24 जून को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। 1टीएस और सीआईएनसी, एसएनसी की यात्रा दोनों मित्र राष्‍ट्रों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी की चाकू से गला काटकर की हत्या
    Next Article रांची में मारपीट का आरोपित गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

      May 31, 2025

      कर्नाटक के कई जिलों में लोकायुक्त की छापेमारी

      May 31, 2025

      भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज जयपुर में तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
      • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
      • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
      • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
      • बांग्लादेश जाएगा पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version