Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची में आरएसएस ने मनाया विजयादशमी उत्सव, 1000 से अधिक स्वयंसेवक हुए शामिल
    Top Story

    रांची में आरएसएस ने मनाया विजयादशमी उत्सव, 1000 से अधिक स्वयंसेवक हुए शामिल

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 7, 2024Updated:October 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची महानगर की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) ने रविवार रात श्री विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया । यह उत्सव संघ की स्थापना के 19 वें वर्ष के अवसर पर मनाया गया। इसकी शुरुआत 1925 में डा. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा की गई थी।

    इस अवसर पर, 1000 से अधिक स्वयंसेवकों ने 5 किमी के पथ संचलन में भाग लिया, जो शास्त्री मैदान से शुरू होकर ऑक्सफोर्ड स्कूल, बहुबजार चौक, श्रीराम मंदिर, और शिशु मंदिर होते हुए शास्त्री मैदान में संपन्न हुआ। पथ के संचलन के मार्ग में विभिन्न स्थानो पर लोगों द्वारा फूल बरसा कर पथ संचलन में लगे स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की उपस्थिति 500 से अधिक रही, जिसमें मातृशक्ति की उपस्थिति विशेष रूप से प्रेरणादायक रही।

    मुख्य अतिथि इक्फ़ाई विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) रमन कुमार झा, ने संघ की अनुशासनप्रियता की तारीफ की और कहा कि ऐसी अनुशासनप्रियता उन्होंने अपने सैनिक स्कूल के बाद आज इस कार्यक्रम में देखी। झारखंड प्रांत के प्रांत प्रचारक ने कहा कि संघ पर लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद, संघ के स्वयंसेवकों ने दुगनी गति से राष्ट्र कार्य और राष्ट्र जागरण में काम किया है।

    उन्होंने कहा कि संघ के प्रयासों का परिणाम धारा 370 के रूप में जम्मू-कश्मीर में देखा जा सकता है, जहां संघ ने 1960 के दशक में जम्मू- कश्मीर अध्ययन केंद्र बनाया था। पूर्वोत्तर को भारत से अलग करने के प्रयासों के बावजूद, संघ के प्रचारकों के मेहनत से वहां की स्थिति बदली है।

    उन्होंने 4 प्राण पर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया, जिसमें

    पर्यावरणः पर्यावरण संरक्षण,कुटुंब प्रबोधन (परिवार प्रबोधन),नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता स्व-बोध (स्वदेशी) शामिल है।

    उन्होंने कहा कि आज के दिन हम शस्त्र की पूजन का शक्ति की उपासना करते हैं ताकि सज्जन शक्तियों को जागृत कर समाज में बदलाव लाया जा सके। लेकिन हमें शस्त्र के शास्त्र पर भी ध्यान देना होगा, हमें बल के साथ विवेक पूर्ण ज्ञान भी चाहिए।

    संघ शताब्दी कार्यक्रम में कोई विशेष कार्यक्रम नहीं करेगा , केवल एक ही काम करेगा हर बस्ती शाखा युक्त हो।

    इस कार्यक्रम में देव व्रत पाहन ( क्षेत्र संघचालक), सह प्रांत कार्यवाह धनंजय सिंह, विभाग संघचालक विवेक भासीन, महानगर संघचालक पवन मंत्री सहित संघ एवं अनुसांगिक संगठनों के अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपांच दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे मालदीप के राष्ट्रपति, विदेश मंत्री ने की मुलाकात
    Next Article रांची के सुखदेव नगर इलाके में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस
    shivam kumar

      Related Posts

      आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 25 को मनाया जाएगा काला दिवस

      June 23, 2025

      झारखंड के सभी जिलों में 24 से होगी बारिश

      June 23, 2025

      अब अस्पताल में शव रोक कर नहीं रखेगा अस्पताल प्रबंधन : मंत्री

      June 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इरान पर अमेरिकी हमले का भारत पर नहीं होगा कोई असर
      • पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version