Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान आमतौर पर मजबूती बनी रही। एशियाई बाजार में भी आज तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।

    अमेरिका में सितंबर 2024 के रोजगार के मजबूत आंकड़ों की वजह से पिछले सत्र के दौरान निवेशक उत्साहित होकर लगातार खरीदारी करते रहे, जिससे वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,751.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 219.37 अंक यानी 1.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,137.85 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 42,282.43 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। हालांकि आखिरी घंटे में हुई बिकवाली की वजह से यूरोपीय बाजार मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुई। एफटीएसई इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 8,280.63 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.84 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,541.36 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 105.52 अंक यानी 0.55 प्रतिशत उछल कर 19,120.93 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 8 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चीन के स्टॉक मार्केट में छुट्टी होने की वजह से शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में आज कोई कारोबार नहीं हो रहा है।

    गिफ्ट निफ्टी 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,232.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,598.95 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। निक्केई इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 823.50 अंक यानी 2.13 प्रतिशत की उछाल के साथ 39,459.12 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 322.47 अंक यानी 1.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,625.18 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 258.06 अंक यानी 1.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,994.93 अंक के स्तर पर, कोस्पी इंडेक्स 1.09 प्रतिशत उछल कर 2,597.73 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,445.16 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,501.06 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकच्‍चा तेल 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
    Next Article शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स व निफ्टी में मजबूती
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      May 20, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      May 20, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version