Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारत और मालदीव के बीच वार्ता, रुपे कार्ड से भुगतान शुरू
    देश

    भारत और मालदीव के बीच वार्ता, रुपे कार्ड से भुगतान शुरू

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के बीच सोमवार को व्यक्तिगत एवं प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच करंसी स्वैप, कानून प्रवर्तन, भ्रष्टाचार निरोधी, न्यायिक अधिकारियों के प्रशिक्षण और खेल क्षेत्र में सहयोग से जुड़े पांच करार हुए। दोनों नेता मालदीव में रुपे कार्ड से भुगतान की व्यवस्था के लांच के साक्षी बने। साथ ही मालदीव के हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के न्यू रनवे का उद्घाटन किया गया और एक्सिम बैंक बायर्स क्रेडिट फैसिलिटी के माध्यम से तैयार किए गए 700 विशेष घरों को हस्तांतरित किया गया।

    प्रधानमंत्री मोदी और मेहमान नेता मोहम्मद मोइज्जू के बीच आज दिल्ली के हैदराबाद हाउस में वार्ता हुई। वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने साझा प्रेस व्यक्तव्य दिया। इस दौरान दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ।

    प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य में बताया कि दोनों देशों ने मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा करने का निर्णय लिया है। हम स्थानीय मुद्रा में व्यापार करने पर भी काम करेंगे। इसके अतिरिक्त डिजिटल कनेक्टिविटी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। दोनों देश मिलकर एक उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत अड्डू में और मालदीव बेंगलुरु में वाणिज्य दूतावास खोलने को लेकर इच्छुक है।

    उन्होंने कहा कि भारत और मालदीव के संबंध सदियों पुराने हैं। भारत, मालदीव का सबसे करीबी पड़ोसी और घनिष्ठ मित्र देश है। हमारी “पड़ोसी प्रथम” की नीति और “सागर” विजन में भी मालदीव का महत्वपूर्ण स्थान है। आज हमने अपने आपसी सहयोग को रणनीतिक दिशा देने के लिए एक व्यापक, आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी दृष्टिकोण अपनाया है।

    पड़ोसी प्रथम की भारत सरकार की नीति का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने सदैव मालदीव के लिए पहले मददगार की भूमिका निभाई है। मालदीव के लोगों के लिए आवश्यक सामग्री की जरूरत पूरा करना हो, प्राकृतिक आपदा के समय पीने का पानी उपलब्ध कराना हो, कोविड के समय वैक्सीन देने की बात हो, भारत ने हमेशा अपने पड़ोसी होने के दायित्व को निभाया है।

    उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन दोनों देशों के लिए बड़ी चुनौती है। इस संबंध में, भारत मालदीव के साथ सौर और ऊर्जा दक्षता के संबंध में अपने अनुभव साझा करने के लिए तैयार है। आने वाले समय में भारत और मालदीव यूपीआई के जरिए जुड़ेंगे। एकथा हार्बर प्रोजेक्ट में तेजी से काम किया जा रहा है। हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि के लिए हम मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बलों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण की दिशा में अपना सहयोग जारी रखेंगे।

    मालदीव के राष्ट्रपति ने उनके देश की कठिन समय में सहायता और बजटीय मदद के लिए धन्यवाद दिया। राष्ट्रपति मोइज्जू ने कहा कि भारत ढांचागत सुविधाओं के विकास में मालदीव का प्रमुख सहयोगी है। समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में भारत एक महत्वपूर्ण भागीदार है। राष्ट्रपति ने कहा कि उनके नेतृत्व में मालदीव भारत के साथ रिश्ते अधिक मजबूत करने को उत्सुक है। उन्हें आशा है कि दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा जल्द पूरी होगी। साथ ही मालदीव में भारत से और अधिक पर्यटकों का आगमन होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुई उद्योगपति रतन टाटा की आवश्यक मेडिकल जांच 
    Next Article मुख्यमंत्री जी की हताशा देखिये: डॉ प्रदीप वर्मा
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 20 नवंबर: पॉली उमरीगर ने रचा था इतिहास, भारत के लिए जड़ा पहला दोहरा शतक

      November 19, 2026

      पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने हासिल किया 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य, 10 साल से भी कम समय में पूरी हुई बड़ी उपलब्धि

      November 19, 2026

      महंगाई की मार से बिगड़ रहा रसोई का बजट, चावल-दाल से लेकर सब्जी और तेल तक महंगे; आम आदमी की बढ़ी परेशानी

      November 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इतिहास के पन्नों में 20 नवंबर: पॉली उमरीगर ने रचा था इतिहास, भारत के लिए जड़ा पहला दोहरा शतक
      • पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने हासिल किया 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य, 10 साल से भी कम समय में पूरी हुई बड़ी उपलब्धि
      • महंगाई की मार से बिगड़ रहा रसोई का बजट, चावल-दाल से लेकर सब्जी और तेल तक महंगे; आम आदमी की बढ़ी परेशानी
      • बिहार विधानसभा सत्र से पहले पटना में सख्ती, 2 किलोमीटर के दायरे में धारा 163 लागू; धरना-प्रदर्शन पर रोक
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, तीन महीने से वेतन बकाया; मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version