Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सांसद सीपी चौधरी ने गिरिडीह डीसी के खिलाफ खोला मोर्चा, सात दिनों के अंदर घुसपैठिये की रिपोर्ट मांगी
    Top Story

    सांसद सीपी चौधरी ने गिरिडीह डीसी के खिलाफ खोला मोर्चा, सात दिनों के अंदर घुसपैठिये की रिपोर्ट मांगी

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 7, 2024Updated:October 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने गिरिडीह डीसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सोमवार को फिर से डीसी को पत्र लिखा है। डीसी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि सांसद के पत्र की अवहेलना करना आपकी कार्यशैली का अंग बन गया है। पर्यावरण के प्रति आपका आचरण और नदियों के साथ प्राकृतिक जलस्रोतों पर अवैध अतिक्रमण जैसे गंभीर विषय पर आपने कोई जवाब नहीं दिया। दो माह से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी मांगी गयीं सूचनाएं अब तक उपलब्ध नहीं करायी गयीं। प्रशासनिक लापरवाही और जानबूझ कर सांसद के पत्र की अवहेलना करना आपकी कार्यशैली का अंग बन चुका है। लिखा कि पांच दिनों के अंदर मेरे द्वारा मांगी गयी सूचनाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। आपका मेरे प्रश्नों का उत्तर ना देना आपके खिलाफ न्यायिक समीक्षा में अभिलेख के रूप में देखा जायेगा। मैं बिना पूर्वाग्रह के आप से सकारात्मक प्रति-उत्तर की अपेक्षा रखता हूं।

    गिरिडीह में बांग्लादेशी घुसपैठ का ब्यौरा करायें उपलब्ध
    सांसद ने पत्र में डीसी को यह भी लिखा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर्यावरण एवं प्रदूषण पर जो आपकी प्रशासनिक कार्यशैली रही है। वैसा आचरण न कर गिरीडीह जिला में एक भी अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुस्लिम ना रहें यह सुनिश्चित करें। कहा कि गृह मंत्रालय को भी इसकी जानकारी दी है। गिरीडीह जिला में शहरी क्षेत्र क्रमश वार्ड के सूची के साथ बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुस्लिम की उपस्थिति का ब्यौरा जांच के बाद उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ग्रामीण क्षेत्र में गिरिडीह जिला के सभी पंचायतों में जांच कर बांग्लादेशी घुसपैठ की उपस्थिति का भी ब्यौरा देना सुनिश्चित करें। सांसद सीपी चौधरी ने सात दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने लिखा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय है। सोशल मीडिया में भी बांग्लादेशी घुसपैठियों के झारखंड में घुसने की चर्चा हो रही है। गिरीडीह सांसद के रूप में मेरा कर्तव्य है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर जिला प्रशासन को सजग करें। राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleढाका में अवामी लीग की पूर्व सांसद नजमा बेगम गिरफ्तार
    Next Article इडी के नाम पर रांची में करोड़ों की वसूली, जांच में जुटी पुलिस
    shivam kumar

      Related Posts

      लातेहार में PLFI इनामी एरिया कमांडर आलोक यादव ने किया आत्मसमर्पण, 35 मामलों में था वांछित

      December 19, 2025

      झारखंड की क्रिकेट टीम ने जीती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई

      December 19, 2025

      झारखंड आंदोलनकारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं: पुष्कर

      December 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Test post title
      • Test post title
      • Test post title
      • लातेहार में PLFI इनामी एरिया कमांडर आलोक यादव ने किया आत्मसमर्पण, 35 मामलों में था वांछित
      • नागपुर में भीषण हादसा: सोलर प्लांट में पानी का टैंक फटने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version