Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ पांच और केस दर्ज
    दुनिया

    पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ पांच और केस दर्ज

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ मुल्क के पुलिस थानों में पांच और केस दर्ज किए गए हैं। यह केस चार अक्टूबर को इस्लामाबाद के डी-चौक पर पीटीआई के विरोध प्रदर्शन से संबंधित हैं।

    जियो न्यूज की खबर के अनुसार, पीटीआई के कई अन्य नेताओं को भी नामित किया गया है। इनमें खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर और गिलगित-बाल्टिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री खालिद खुर्शीद शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि डी चौक पर विरोध प्रदर्शन से एक दिन पहले तीन अक्टूबर को मुल्क के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने इमरान की पार्टी को “इस्लामाबाद पर हमला” शुरू करने के खिलाफ चेतावनी दी थी। उन्होंने पीटीआई नेतृत्व से विरोध के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आह्वान किया था।

    यह विरोध प्रदर्शन मलेशियाई प्रधानमंत्री की पाकिस्तान यात्रा और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन के साथ हुआ।

    पूर्व सत्तारूढ़ पीटीआई ने न्यायपालिका की “स्वतंत्रता” और पूर्व प्रधानमंत्री की जेल से रिहाई के लिए सरकार विरोधी अभियान शुरू किया है। पीटीआई के कई नेताओं और इमरान की बहनों अलीमा खान और उज्मा खान को शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। इमरान की बहनों के खिलाफ कोहसर पुलिस स्टेशन में आतंकवाद से संबंधित 16 प्रावधानों सहित गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

    पीटीआई इस्लामाबाद के अध्यक्ष अमीर मसूद मुगल के खिलाफ भी डी चौक विरोध प्रदर्शन का मामला तरनोल पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। एफआईआर में पीटीआई संस्थापक, मुख्यमंत्री गंडापुर और 350 अज्ञात व्यक्तियों के अलावा 34 अन्य लोगों को भी शामिल किया गया है। तरनोल पुलिस स्टेशन में दर्ज मामला 13 विभिन्न कानूनी प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त, कराची कंपनी पुलिस स्टेशन में पीटीआई के संस्थापक, अध्यक्ष बैरिस्टर गोहर अली खान और गंडापुर के सूचना सलाहकार बैरिस्टर सैफ के खिलाफ आठ गंभीर धाराओं के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में 20 अन्य व्यक्तियों और 250 अज्ञात व्यक्तियों को नामित किया गया है। पीटीआई नेताओं आजम स्वाति और खुर्शीद पर वित्तीय सहायता प्रदान करने का आरोप लगाया गया है।

    एक मामला रमना पुलिस स्टेशन में पीटीआई संस्थापक और 50 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ छह गंभीर धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

    इसके अलावा, पूर्व प्रधानमंत्री को छह गंभीर धाराओं के तहत गोलरा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक अन्य प्राथमिकी में नामित किया गया है। एफआईआर में लगभग 30 अन्य और 200 अज्ञात व्यक्तियों के भी नाम हैं। इमरान पर आई-9 पुलिस स्टेशन में एक अन्य एफआईआर में 10 गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में अन्य व्यक्तियों में गंडापुर, खुर्शीद और मलिक अमीर के साथ-साथ लगभग 20 व्यक्तियों के अलावा 300 अन्य अज्ञात लोग शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरोजगार के मोर्चे पर अच्छी खबर, देश में बढ़ी हायरिंग एक्टिविटी
    Next Article उरुग्वे ने विश्व कप क्वालीफायर के लिए सात अनकैप्ड खिलाड़ियों की घोषणा की
    shivam kumar

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला

      May 18, 2025

      चीन की विमान कंपनियों ने नेपाल का कानून मानने से क्या इनकार, सरकार को नहीं देतीं टैक्स

      May 18, 2025

      अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version