Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कोलकाताः सीनियर डॉक्टर भी अनिश्चितकालीन अनशन पर, पूजा के दौरान चिकित्सा सेवाएं संकट में
    राज्य

    कोलकाताः सीनियर डॉक्टर भी अनिश्चितकालीन अनशन पर, पूजा के दौरान चिकित्सा सेवाएं संकट में

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पूजा से ठीक पहले चिकित्सा सेवाओं पर संकट के बादल गहराते जा रहे हैं। सोमवार देर रात ‘ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स’ ने नए कार्यक्रम की घोषणा की, जिसके तहत अब वरिष्ठ डॉक्टर भी जूनियर डॉक्टरों के साथ 12 घंटे की रिले भूख हड़ताल करेंगे। संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे हर दिन सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक अनशन करेंगे। जूनियर डॉक्टरों का अनशन पहले ही धर्मतला में चल रहा है और अब वरिष्ठ डॉक्टरों का साथ मिल जाने से यह आंदोलन और भी मजबूत हो गया है।

    संगठन ने मंगलवार को अपने बयान में कहा, “हम सात अक्टूबर से अनशन शुरू कर रहे हैं और जब तक सरकार हमारी मांगों का सकारात्मक समाधान नहीं निकालती, हम प्रतिदिन 12 घंटे का रिले अनशन करेंगे।” राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टरों ने भी 12 घंटे का प्रतीकात्मक अनशन किया। इसके बाद कोलकाता में एक रैली निकाली जाएगी जिसमें सभी आंदोलनकारी शामिल होंगे।

    धर्मतला में जूनियर डॉक्टरों का अनशन 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा है। सोमवार को कुछ वरिष्ठ डॉक्टरों ने भी इस अनशन में शामिल होने का निर्णय लिया, जिनमें सभी आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। रात में ‘ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स’ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, “हम भी इस आंदोलन का हिस्सा बनने को मजबूर हैं।”

    डॉक्टरों का आरोप है कि सरकार उनके आंदोलन पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा रही है, बल्कि पुलिस की ज्यादतियों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति में संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो यह आंदोलन और व्यापक हो जाएगा और इसका असर राज्य भर की चिकित्सा सेवाओं पर पड़ेगा।

    वरिष्ठ डॉक्टरों के इस कदम से पूजा के दौरान चिकित्सा सेवाओं पर गहरा असर पड़ने की संभावना है, जिससे सबसे अधिक परेशानी गरीबों और जरूरतमंद मरीजों को हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजूनियर डॉक्टरों का अनशन : धरना स्थल से चौकी तक उठा ले गई पुलिस, बाद में लड़कर वापस ले आए डॉक्टर
    Next Article आरजी कर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का अनशन चौथे दिन भी जारी
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025

      शरद पवार ने कहा- मैंने पीएमएलए संशोधनों का विरोध किया था

      May 18, 2025

      हैदराबाद को दहलाने की कोशिश नाकाम, दाे गिरफ्तार

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version