नई दिल्ली. वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत सितंबर महीने के लिए अब तक 92,150 करोड़ रुपये का कर जमा कराया जा चुका है, वित्त मंत्रालय ने बताया कि 23 अक्टूबर तक सितंबर के लिए 92,150 करोड़ रुपये का कर जमा कराया जा चुका है. उसने बताया कि इसमें केंद्रीय जीएसटी के तहत 14,042 करोड़ रुपये और राज्य जीएसटी के तहत 21,172 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है. एकीकृत जीएसटी के तहत 48,948 करोड़ रुपये का कर जमा कराया गया है जिसमें 23,951 करोड़ रुपये आयात पर लगने वाले एकीकृत जीएसटी से प्राप्त हुये हैं. मंत्रालय ने बताया कि क्षतिपूर्ति उपकर के रूप में 7,988 करोड़ रुपये का राजस्व आया है जिसमें 722 करोड़ रुपये आयात की गई वस्तुओं पर लगने वाले उपकर से मिले हैं. उसने बताया कि सितंबर महीने के लए 23 अक्टूबर तक 42 लाख 91 हजार जीएसटीआर 3बी फाइल किये गये हैं. सितंबर के लिए जीएसटीआर 3बी भरने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर थी.
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

