Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, अगले बरस फिर आने का दिया न्योता
    Jharkhand Top News

    नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, अगले बरस फिर आने का दिया न्योता

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 22, 2026Updated:October 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -विसर्जन के दौरान भावुक हुए श्रद्धालु, जयकारों के बीच नम हुईं भक्तों की आंखें; सुरक्षा को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैद
    बरवाडीह। मां दुर्गा की विदाई की घड़ी आई तो माहौल भक्तिमय होने के साथ भावुक भी हो गया। जिन माता रानी की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने नौ दिनों तक सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की थी, उन्हीं को विदा करते समय कई भक्तों की आंखें नम हो गईं। कहीं मां के जयकारे गूंज रहे थे, तो कहीं भक्त हाथ जोड़कर अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना कर रहे थे। हर किसी की जुबां पर एक ही पुकार थी— ‘मां, अगले बरस फिर आना।’बरवाडीह में दुर्गा पूजा के समापन के बाद बुधवार को आदिशक्ति महाबीर मंदिर सहित विभिन्न पूजा समितियों की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पंचमुखी शिव मंदिर, रेलवे स्पोर्ट्स क्लब, पीपल पेड़ दुर्गा पूजा कमेटी और गढ़वातांड़ पूजा कमेटी की प्रतिमाओं को भी श्रद्धा और भावुकता के साथ विदाई दी गई।विसर्जन के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। मां की प्रतिमा से विदाई लेते समय भक्तों ने परिवार की सुख-शांति, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। आस्था और भावनाओं से भरे इस माहौल में मां के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा देखने को मिली। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही पूजा पंडालों की रौनक भले ही कम हो गई, लेकिन भक्तों के मन में मां के आगमन की यादें और अगले वर्ष उनके स्वागत की उम्मीदें बनी रहीं।

    सुरक्षा को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैद
    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज एसडीपीओ वीरेंद्र राम, प्रशिक्षु डीएसपी रामलखन वर्णवाल, तत्कालीन थाना प्रभारी अनुराग कुमार और अंचलाधिकारी लवकेश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय रहे।प्रशासन की निगरानी में विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मां दुर्गा की विदाई के साथ ही श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी को विदा करते हुए उनसे अगले वर्ष फिर आने और सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरिडीह बाजार समिति में खड़े 15 ट्रकों से 24 बैटरी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article कांके में दिल्ली पुलिस की छापेमारी: मुख्य आरोपी समीर अंसारी के घर से 2 थार और 4 बाइक बरामद, आरोपी फरार
    shivam kumar

      Related Posts

      JPSC भर्ती मामला: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते समेत 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 26 अक्टूबर को होगी पहली सुनवाई

      October 22, 2026

      रांची में दुर्लभ दोमुंहा सांप के साथ युवक गिरफ्तार, न्यूक्लियस मॉल के पास झोले से बरामद

      October 22, 2026

      कांके में दिल्ली पुलिस की छापेमारी: मुख्य आरोपी समीर अंसारी के घर से 2 थार और 4 बाइक बरामद, आरोपी फरार

      October 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • JPSC भर्ती मामला: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते समेत 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 26 अक्टूबर को होगी पहली सुनवाई
      • रांची में दुर्लभ दोमुंहा सांप के साथ युवक गिरफ्तार, न्यूक्लियस मॉल के पास झोले से बरामद
      • कांके में दिल्ली पुलिस की छापेमारी: मुख्य आरोपी समीर अंसारी के घर से 2 थार और 4 बाइक बरामद, आरोपी फरार
      • नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, अगले बरस फिर आने का दिया न्योता
      • गिरिडीह बाजार समिति में खड़े 15 ट्रकों से 24 बैटरी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version