Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सीएम ने 76 लोगों को सौंपा नियुक्ति पत्र, नेतरहाट की तर्ज पर खुलेंगे तीन विद्यालय, शिलान्यास
    Jharkhand Top News

    सीएम ने 76 लोगों को सौंपा नियुक्ति पत्र, नेतरहाट की तर्ज पर खुलेंगे तीन विद्यालय, शिलान्यास

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ेगा
    – जैक, सीबीएसइ, आइसीएसइ की 10वीं तथा 12वीं बोर्ड परीक्षा एवं झारखंड ओलंपियाड के टॉपर्स को किया सम्मानित
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत सरकार यहां के विद्यार्थियों को विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर दे रही है। अभी इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों की संख्या सीमित है। विद्यार्थियों के आग्रह को देखते हुए इस योजना का दायरा बढ़ाने पर सरकार जल्दी नीतिगत निर्णय लेगी। इसके बाद ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में नियुक्ति पत्र वितरण, स्कूलों का शिलान्यास और प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान के लिए आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

    मुख्यमंत्री ने समारोह में 76 नवनियुक्तों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इनमें झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में 35 लॉ एग्जीक्यूटिव, 4 एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, 21 असिस्टेंट इंजीनियर और 10 स्कूल मैनेजर तथा झारखंड भवन नयी दिल्ली तथा मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग में 6 नवनियुक्त युवा शामिल हैं। वहीं, नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर चाइबासा के खूंटपानी, बोकारो के नवाडीह और दुमका के मसलिया में विद्यालय भवन का आॅनलाइन शिलान्यास किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने विद्यालय प्रमाणीकरण में स्वर्ण स्थान प्राप्त करने वाले 60 विद्यालयों, जैक, सीबीएसइ, आइसीएसइ के वर्ष 2023 एवं वर्ष 2024 में 10वीं तथा 12वीं बोर्ड परीक्षा और झारखंड ओलंपियाड-2023 के टॉपर्स को सम्मानित किया।

    यह पुरस्कार नहीं प्रोत्साहन राशि है:
    हेमंत ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि आपको आज पुरस्कार नहीं प्रोत्साहन राशि मिल रही है, ताकि, आप आगे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें। पहले इसका दायरा काफी सीमित था। लेकिन, अब इसमें जैक के अलावा अन्य सभी बोर्ड के टॉपर्स को भी शामिल कर उन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है।

    प्रतिभा के रूप में भी झारखंड की हो पहचान:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की पहचान सामान्य तौर पर अपने खनिज संसाधनों के लिए होती है। हम इस उद्देश्य के साथ काम कर रहे हैं कि प्रतिभा संपन्न राज्य के रूप में झारखंड की अलग पहचान बने। चाहे वह शिक्षा हो या खेल या कोई और क्षेत्र। सरकार शिक्षा के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    कार्यक्रम में थे मौजूद:
    इस अवसर पर मंत्री रामेश्वर उरांव और बैद्यनाथ राम के अलावा मुख्य सचिव एल खियांग्ते, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रभारी सचिव उमा शंकर सिंह एवं झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के एसपीडी शशि रंजन मौजूद थे।

    इन विभागों में मिला नियुक्ति पत्र
    -झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद- 70
    झारखंड भवन, नयी दिल्ली-6
    -मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग-6

    इन जगहों के लिए विद्यालय का शिलान्यास
    -चाइबासा के खूंटपानी
    -बोकारो के नवाडीह
    -दुमका के मसलिया

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगोगो दीदी योजना के लिए बाबूलाल ने रांची में खुद भरवाया फार्म
    Next Article दुमका में तेज रफ्तार कार ने महिला को रौंदा, हालत नाजुक
    shivam kumar

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      बिरसा नगर से कार और जेवर चोरी कर भागे चोर

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version