Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग, दवाई, यंत्र और कागजात जलकर राख
    राज्य

    बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग, दवाई, यंत्र और कागजात जलकर राख

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भागलपुर। बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को आग लगने की घटना में लाखों रूपये का दवाई, यंत्र और अन्य कागजात जलकर राख हो गए।

    राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम ने बताया कि फोन पर सूचना मिली की बिहपुर प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आग लग गई है। सूचना प्राप्त होते ही हमलोग बिहपुर सीएचसी पहुँचे। अस्पताल धुआं और राख से भरा हुआ था। उधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल और अन्य अस्पताल कर्मी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू करने में सफल हो गए। एक भयावह घटना होने से बाल-बाल बचा लिया गया।

    आगजनी का कारण तत्काल बिजली शॉर्ट-सर्किट बताया गया है। सुबह मौजूद अस्पताल कर्मी ने आग को देखा और सबको जानकारी दी और आगजनी को नियंत्रण में लिया। जिस कमरे में आग लगी वह शीतक रूम था। जिसमें वैक्सीन, अन्य रजिस्टर, उच्च स्तरीय फ्रीज और रेकॉर्ड था। मौके पर मौजूद राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम और जिला परिषद मोइन राईन ने घटना स्थल पर पहुँचकर जांच-पड़ताल किया। मौजूद स्वास्थ्य कर्मी और अन्य लोगों से बातचीत किया तो पाया कि करीब दस वर्ष पूराना यह बिल्डिंग है। बिजली लोड बढ़ा पर तार वायरिंग पुराना ही है, जो लोड पहले था उससे अधिक लोड बढ़ गया है। विभाग के अधिकारी ने कहा कि इसकी जानकारी उच्च अधिकारी को दी गई थी। वहीं जब राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम ने सीएचसी, बिहपुर प्रभारी डाक्टर मुरारी पोद्दार से बातचीत में पूछा कि आपके यहां महिला डाक्टर कितनी है तो उन्होंने कहा कि तीन कागज पर है लेकिन वो सब यहां उपलब्ध नही है। अन्य दो एमबीबीएस, एक आयुष और एक डेंटल डाक्टर है। रजिस्टर दिखाया गया तो उसमें पता चला कि प्रभारी का पद एक है। विशेषज्ञ डाक्टर 6, सहायक डाक्टर 6, स्टाफ-नर्स -16, एक्स-रे टेक्निशियन -3, लैब टेक्निशयन-4, फर्माशिस्ट-3, लिपिक-4, ड्रेसर-6, कार्यालय परिचारी-5 हैं। इसमें लगभग सभी खाली है। एक एम्बुलेंस पर बिहपुर अस्पताल टिका हुआ है।

    गौतम कुमार प्रीतम ने कहा ये सब बिहपुर विधायक को नहीं दिखाई देता है। वो केवल अपने वोट बैंक बनाने और साम्प्रदायिक भाषण देने के चक्कर में लगे रहते हैं। जनता सब देख रही है। बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियाद सवाल भाजपा नेता शैलेन्द्र कुमार के लिए कोई मायने नहीं रखता। अगर इन बातों पर ध्यान देते तो यह आगजनी शायद नहीं होता। वहीं जिला परिषद सदस्य मो. मोइन राईन ने कहा कि आगजनी होने के बाद दिन के 11 बजे तक बिहपुर विधायक का घटना स्थल पर नहीं आना साफ दर्शाता है कि वो कितने संवेदनशील हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजहानाबाद में बौद्ध भिक्षुओं की बस को हाइवा ने मारी टक्कर, आठ घायल, तीन रेफर
    Next Article आरजी कर कांड : सीबीआइ ने चार्जशीट में विस्तार से बताया कब-कब क्या-क्या हुआ
    shivam kumar

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version