Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»सरकार के खिलाफ 13 को महाधरना, बनेगी समन्वय और कोर कमेटी, विपक्ष व जनसंगठनों ने बनायी आंदोलन की रणनीति
    झारखंड

    सरकार के खिलाफ 13 को महाधरना, बनेगी समन्वय और कोर कमेटी, विपक्ष व जनसंगठनों ने बनायी आंदोलन की रणनीति

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 24, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची : विपक्षी पार्टियां और जनसंगठन, राज्य सरकार के खिलाफ साझा आंदोलन चलायेंगे़  भूमि अधिग्रहण कानून में किये गये संशोधन, स्थानीय नीति और सरकार की नीतियों के खिलाफ एक प्लेटफॉर्म से आंदोलन होगा़.

    विपक्षी दल और जनसंगठन आंदोलन से लेकर चुनावी रणनीति के लिए समन्वय समिति और कोर कमेटी बनायेंगे़  समन्वय समिति में शामिल सदस्य कोर कमेटी के सदस्यों का चयन करेंगे़  सोमवार को राजधानी के सेलिब्रेशन हॉल में झामुमो, कांग्रेस, झाविमो, राजद, जदयू (शरद), सपा, वामदल और जनसंगठन के नेताओं की बैठक हुई़  इसमें झाविमो की ओर से बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव, रामचंद्र केशरी, कांग्रेस से सुबोधकांत सहाय, फुरकान अंसारी, गीताश्री उरांव, करमा उरांव, बेंजामिन लकड़ा, झामुमो के सुप्रियो भट्टाचार्य, भाकपा के भुनेश्वर मेहता, केडी सिंह, राजद के गौतम सागर राणा, सपा के रंजन यादव, मनोहर यादव, माकपा के डीके बख्शी, मासस के सुशांतो सहित दयामनी बारला, वासवी किड़ो, पीसी मुर्मू, अजय तिर्की, प्रेम शाही मुंडा, प्रभाकर तिर्की, राजू महतो, हिमांशु राय पांडेय सहित कई नेता व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए.प्रखंड और प्रमंडल स्तर पर साझा कार्यक्रम होंगे : बैठक में तय किया गया कि विपक्षी दल व जनसंगठन सीएनटी-एसपीटी एक्ट के संशोधन, जमीन अधिग्रहण के मुद्दे व स्थानीय  नीति के खिलाफ किये गये आंदोलन के क्रम में दर्ज मुकदमे वापस लेने के लिए मुहिम चलायेगा़   इस मांग को लेकर 13 नवंबर को राजभवन के समक्ष महाधरना दिया जायेगा़  प्रस्ताव पेश करते हुए झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि सरकार एक महीने के अंदर दर्ज मुकदमे वापस ले़  आंदोलन को दबाने के लिए सरकार ने दमनकारी नीति अपनायी है़  एक महीने के अंदर मुकदमे वापस नहीं हुए, तो आंदोलन को तेज किया जायेगा़  महाधरना के बाद आगे के आंदोलन का खाका तैयार किया जायेगा़  प्रखंड और प्रमंडल स्तर पर साझा कार्यक्रम होंगे.संघर्ष, चुनाव और एकजुटता की बात हुई : बैठक में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमीन पर संघर्ष के साथ-साथ आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में विपक्ष की एकजुटता की भी बात हुई़  2019 में होने वाले चुनाव में गठबंधन को लेकर भी समन्वय और कोर कमेटी में बात होगी़  बैठक में विपक्षी दल के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना था कि पूरे राज्य में सरकार की नीतियों को लेकर आक्रोश है़  गांव-गांव में लोग आंदोलनरत है़ं  सरकार धर्म स्वतंत्र बिल लाकर समाज को बांट रही है़  वहीं भूमि अधिग्रहण बिल -2013 में संशोधन कर किसानों और गरीबों की जमीन छीनने की साजिश कर रही है़  विपक्षी दल और जनसंगठन सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचतरा में दहशत फैलाने के लिए माओवादियों ने साटे पोस्टर-बैनर
    Next Article IPL : कोच्चि टस्कर्स ने BCCI से मांगा 850 करोड़ रुपये का हर्जाना, कोर्ट में जीता केस
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    शराब घोटाले में नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत

    April 30, 2026

    हिंदू जनजागृति समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    April 30, 2026

    जामताड़ा के पेटारी गांव में खसरा की दस्तक, दो मामलों की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
    • साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी
    • केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी
    • नेपाल में नए कस्टम नियम से सैकड़ों कंटेनर सीमा पर अटके
    • शराब घोटाले में नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version