Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल मामूली कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का माहौल बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर तेजी का माहौल बना हुआ है।

    अमेरिका में थोक महंगाई के आंकड़े आने के पहले पिछले सत्र के दौरान निवेशक सतर्क होकर कारोबार करते नजर आए। इस वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों पर दबाव की स्थिति बन गई। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,780.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.05 प्रतिशत लुढ़क कर 18,282.05 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 42,438.06 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.07 प्रतिशत लुढ़क कर 8,237.73 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,541.59 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,210.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर तेजी का रुख नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में 7 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 1 सूचकांक गिरावट का शिकार हो गया है। हांगकांग में बाजार बंद होने की वजह से आज हैंग सेंग इंडेक्स में कोई कारोबार नहीं हो रहा है। एशियाई बाजारों में से इकलौता शंघाई कंपोजिट इंडेक्स आज मुनाफा वसूली का शिकार होकर लाल निशान में पहुंच गया है। फिलहाल ये सूचकांक 1.62 प्रतिशत टूट कर 3,249.21 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 25,117 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 3,586.17 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज जोरदार तेजी नजर आ रही है। फिलहाल ये सूचकांक 279.65 अंक यानी 1.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,938.73 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 255.93 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,636.82 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,607.85 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,478.92 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.83 प्रतिशत मजबूत होकर 7,542.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकच्‍चा तेल 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
    Next Article कमजोर शुरुआत के बाद रिकवरी की कोशिश में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी पर बना दबाव
    shivam kumar

      Related Posts

      सोना और चांदी की घटी कीमत

      August 13, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      August 13, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्रीय मंत्री गडकरी आज जबलपुर प्रवास पर, मप्र के सबसे बड़े फ्लाईओवर का करेंगे लोकार्पण
      • सर्जियो गोर होंगे भारत में अमेरिका के अगले राजदूत, टैरिफ वॉर के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला
      • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन के आवास और कार्यालय पर एफबीआई का छापा
      • इंटेल कंपनी अमेरिकी सरकार को 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने को तैयारः राष्ट्रपति ट्रंप
      • न्यूयॉर्क में टूर बस राजमार्ग पर पलटी, पांच की मौत, 32 घायल, पीड़ितों में भारतीय भी हो सकते हैं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version