Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»हुंडई के आईपीओ से प्राइमरी मार्केट में बढ़ेगी हलचल, पूरे सप्ताह में सिर्फ 3 आईपीओ की लॉन्चिंग
    बिजनेस

    हुंडई के आईपीओ से प्राइमरी मार्केट में बढ़ेगी हलचल, पूरे सप्ताह में सिर्फ 3 आईपीओ की लॉन्चिंग

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – लिस्टिंग के जरिये 3 कंपनियां घरेलू शेयर बाजार में देंगी दस्तक
    नई दिल्ली। सोमवार से शुरू होने वाला अगला कारोबारी सप्ताह प्राइमरी मार्केट के लिए एक बार फिर जोरदार हलचल वाला सप्ताह बनने जा रहा है। हालांकि इस सप्ताह सिर्फ 3 कंपनियों के ही आईपीओ आ रहे हैं। इसी तरह लिस्टिंग के मोर्चे पर भी इस सप्ताह सिर्फ 3 कंपनियां ही शेयर बाजार में दस्तक देने वाली हैं। इसके बावजूद सिर्फ एक कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ही अभी तक का सबसे बड़ा आईपीओ लॉन्च करके प्राइमरी मार्केट में हलचल मचाने जा रही है।

    इस सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी 15 अक्टूबर को हुंडई मोटर इंडिया अपना आईपीओ लॉन्च कर रही है। ये आईपीओ देश का अभी तक का सबसे बड़ा आईपीओ है। इसके पहले मई 2022 में देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एलआईसी) ने 21,008.48 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च किया था लेकिन अब ढाई साल बाद हुंडई मोटर इंडिया 27,870.16 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च कर एलआईसी के रिकॉर्ड को तोड़ने जा रही है।

    हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 15 से 17 अक्टूबर तक खुला रहेगा। इसके 8,315 करोड़ रुपये के शेयर के लिए एंकर इन्वेस्टर 14 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। इस आईपीओ के लिए 1,865 से 1,960 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। ये आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के तहत लॉन्च हो रहा है। इस आईपीओ के जरिए इसकी पैरंट कंपनी हुंडई मोटर 14.2 करोड़ शेयर बेचने वाली है। इसमें से 7,78,400 शेयर हुंडई मोटर इंडिया के कर्मचारियों के लिए रिजर्व हैं। हुंडई के कर्मचारियों को प्रति शेयर 186 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। हुंडई मोटर इंडिया के शेयर 22 अक्टूबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।

    इसी सप्ताह अहमदाबाद की इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी सर्विस देने वाली कंपनी लक्ष्य पावरटेक का 49.91 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 16 से 18 अक्टूबर के बीच खुलेगा। कंपनी ने आईपीओ के तहत 171 से 180 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशक इसके लिए 800 के लॉट साइज में बोली लगा सकेंगे। कंपनी के कर्मचारियों को प्रति शेयर 15 रुपये का डिस्काउंट देने का भी ऐलान किया गया है। लक्ष्य पावरटेक के शेयर 23 अक्टूबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

    इसी तरह अचार बनाने वाली कंपनी फ्रेशर एग्रो एक्सपोर्ट्स का 75.4 करोड़ रुपये का आईपीओ 17 अक्टूबर को खुलेगा और 21 अक्टूबर को क्लोज होगा। आईपीओ के तहत 110 से 116 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है और निवेशक इसमें 1,200 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकेंगे। इस इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी किए जाने की बात कही गई है। कंपनी के शेयर 24 अक्टूबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

    इस सप्ताह खुलने वाले इन तीन आईपीओ के अलावा निवेशक पिछले सप्ताह 10 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुए प्राणिक लॉजिस्टिक्स के 22.5 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी सोमवार 14 अक्टूबर तक बोली लगा सकते हैं। इस आईपीओ के तहत 73 से 77 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है और निवेशक 1,600 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं। कंपनी के शेयर 17 अक्टूबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

    अगर अगले सप्ताह शेयर बाजार में होने वाली लिस्टिंग की बात करें तो 15 अक्टूबर को गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे। 264 करोड़ रुपये साइज वाले इस आईपीओ के तहत निवेशकों को 95 रुपये के भाव पर शेयर जारी किया गया है। 15 अक्टूबर को ही शिव टेक्सकेम के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे जबकि 17 अक्टूबर को प्राणिक लॉजिस्टिक्स के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम इंटर्नशिप योजना पोर्टल पर पंजीकरण आज से, 90,849 रोजगार के अवसर उपलब्‍ध
    Next Article नवरात्रि की गिरावट के बाद विजयादशमी के दिन उछला सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
    shivam kumar

      Related Posts

      वैश्विक व्यापार के हित में भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जल्द पूरा किया जाएगा: सीतारमण

      October 16, 2026

      सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक

      October 16, 2026

      शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      October 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
      • प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      • चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान
      • 18 लाख रुपये की उधारी बनी मिथिलेश की हत्या की वजह, रांची पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, 6 महीने तक ESMA लगाने की तैयारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version