Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»पीएम गति शक्ति ने बदली देश की तस्‍वीर, 15.39 लाख करोड़ रुपये के 208 प्रोजेक्‍ट्स की सिफारिश
    बिजनेस

    पीएम गति शक्ति ने बदली देश की तस्‍वीर, 15.39 लाख करोड़ रुपये के 208 प्रोजेक्‍ट्स की सिफारिश

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पीएम गति शक्ति पहल ने भारत के बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में किया बदलाव
    नई दिल्ली। पीएम गति शक्ति ने भारत के बुनियादी ढांचे की तस्‍वीर बदलने और कनेक्टिविटी को बढ़ाने में अहम रोल निभाया है। इस पहल के तहत अबतक सड़क और रेलवे सहित विभिन्न मंत्रालयों की 15.39 लाख करोड़ रुपये की कुल 208 बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मंजूरी देने की सिफारिश की गई है।

    वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि इन परियोजनाओं की अनुशंसा 13 अक्टूबर, 2021 को शुरू की गई पीएम गतिशक्ति पहल के तहत गठित नेटवर्क प्लानिंग समूह (एनपीजी) द्वारा की गई है। इस समूह के अनुशंसित परियोजनाओं में अधिकतम संख्या सड़क 101, रेलवे 73, शहरी विकास 12 और तेल एवं गैस मंत्रालय से संबंधित चार परियोजनाएं हैं।

    उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अमरदीप सिंह ने कहा कि पीएम गति शक्ति पहल के तहत अबतक 15.39 लाख करोड़ रुपये की लागत की 208 परियोजनाओं का मूल्यांकन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के उपयोग से कई लाभ हैं, जिसमें इन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की योजना बनाने में लगने वाले समय और लागत में महत्वपूर्ण कटौती शामिल है। इसके तहत 8 बुनियादी ढांचा मंत्रालयों और 15 सामाजिक क्षेत्र मंत्रालयों के लिए एसओपी अधिसूचित किए गए हैं, जबकि अन्य मंत्रालयों और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के लिए विकास जारी है।

    यह डिजिटल प्‍लेटफॉर्म रेलवे और रोडवेज सहित विभिन्न मंत्रालयों को एकीकृत योजना और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के समन्वित निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य परिवहन के विभिन्न साधनों में लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही के लिए निर्बाध और कुशल कनेक्टिविटी प्रदान करना है, जिससे अंतिम-मील कनेक्टिविटी बढ़े और यात्रा का समय कम हो।

    पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (एनएमपी) में भारतमाला, सागरमाला, अंतर्देशीय जलमार्ग, शुष्क या भूमि बंदरगाह और उड़ान जैसी विभिन्न मंत्रालयों और राज्य सरकारों की बुनियादी ढांचा योजनाओं को शामिल किया गया है। इसमें 44 केंद्रीय मंत्रालय और 36 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं और कुल 1,614 डेटा लेयर भी एकीकृत किए गए हैं।

    उल्‍लेखनीय है कि 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के दौरान ‘पीएम गति शक्ति’ पहल की घोषणा की थी। देश में 13 अक्टूबर, 2021 को लॉन्च किए गए मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के लिए ये राष्ट्रीय मास्टर प्लान रविवार को अपनी तीसरी वर्षगांठ मनाने के लिए तैयार है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleत्योहारी सीजन शुरू होते ही सजने लगा ड्राई फ्रूट मार्केट, 5 साल में 25 प्रतिशत बढ़ी मेवों की खपत
    Next Article त्योहारी सीजन में सर्राफा बाजार में तेजी की संभावना, एक्सपर्ट्स को वेडिंग सीजन तक तेजी जारी रहने का अनुमान
    shivam kumar

      Related Posts

      विश्वास आधारित शासन के लिए आधुनिक कर ढांचा जरूरी: नीति आयोग

      October 10, 2025

      सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी, नए शिखर पर सोना और चांदी

      October 10, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      October 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विधायक ने सुनी जनता की समस्या, दिया निराकरण का भरोसा
      • झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक
      • स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल
      • सड़क हादसा में टाटा स्टील कर्मी की मौत, पांच घायल
      • जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version