Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»81 नहीं, सिर्फ 31 सीटों के लिए होगी बैठक और तय हो जाएगा इंडिया ब्लॉक का सीट शेयरिंग फॉर्मूला
    झारखंड

    81 नहीं, सिर्फ 31 सीटों के लिए होगी बैठक और तय हो जाएगा इंडिया ब्लॉक का सीट शेयरिंग फॉर्मूला

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 12, 2024Updated:October 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। सभी पार्टियां इसकी तैयारियों में जुटी हुई हैं। एक तरफ बीजेपी ने आजसू और जेडीयू को साथ रखकर मौजूदा महागठबंधन सरकार को चुनौती देने की पूरी तैयारी कर ली है। वहीं दूसरी तरफ जेएमएम और कांग्रेस ने इंडिया ब्लॉक में अपना कुनबा मजबूत कर लिया है।

    आरजेडी के साथ अब सीपीआई (एमएल) भी इंडिया ब्लॉक के तहत झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगी। ऐसे में इंडिया ब्लॉक में सीट शेयरिंग को लेकर मंथन शुरू हो गया है। सबसे खास बात यह है कि इंडिया ब्लॉक में 81 सीटों पर नहीं बल्कि 31 सीटों पर कौन कहां से चुनाव लड़ेगा, इसको लेकर ज्यादा असमंजस है। इसके पीछे एक बड़ी वजह है।

    50 सीटों पर नहीं है कोई विवाद
    इंडिया ब्लॉक में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला क्या होगा? क्या जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के इस बयान में कोई सच्चाई है कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है? 81 में से करीब 50 सीटों पर महागठबंधन के दलों के बीच कोई विवाद नहीं है।

    ये वो 50 सीटें हैं, जहां 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी और सीपीआई एमएल ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, कुल 81 विधानसभा सीटों में बाकी बचे 31 सीटों पर शेयरिंग का फॉर्मुला अभी तय नहीं हुआ है। इसे लेकर कांग्रेस का कहना है कि इन सीटों को लेकर आगे होने वाली बैठकों में फैसला हो जाएगा।

    बैठक में होगा फैसला
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जगदीश साहू कहते हैं कि 2019 में सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 30 विधानसभा सीटें जीती थीं। राष्ट्रीय जनता दल 01 सीट जीतने में सफल रहा था और सीपीआई एमएल ने भी 01 सीट जीती थी। कांग्रेस ने तब 16 सीटें जीती थीं जबकि दो मौजूदा विधायकों जेपी पटेल और प्रदीप यादव के कांग्रेस में शामिल होने से यह संख्या 18 हो जाती है। चारों दलों के पास 50 विनिंग सीटें हैं, जिन पर जीतने वाले का स्वाभाविक दावा होता है। जगदीश साहू ने कहा कि अब सीट शेयरिंग में इस विषय पर मंथन होगा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में कौन सी पार्टी दूसरे, तीसरे या चौथे स्थान पर थी और मौजूदा राजनीतिक स्थिति क्या है? इसी आधार पर फैसला लिया जाएगा।

    झामुमो ने स्वीकार की कांग्रेस की बात
    कांग्रेस द्वारा 31 सीटों को मुख्य केंद्र में रखकर विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग तय करने की बात को झामुमो ने भी स्वीकार किया है। जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय कहते हैं कि 2019 की जीती हुई सीटें तो ठीक हैं लेकिन हम शेष सीटों पर अपने महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए सार्थक चिंतन के साथ बैठेंगे। मनोज पांडेय ने कहा कि जीत का फैक्टर सबसे महत्वपूर्ण होगा क्योंकि महागठबंधन को विधानसभा चुनाव में न सिर्फ भाजपा को हराना है बल्कि 2019 से भी बेहतर परिणाम भी लाना है।

    महागठबंधन में कई विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां 2019 में गठबंधन में रहते हुए भी कांग्रेस, राजद, जेएमएम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। सिमरिया, भवनाथपुर, बिश्रामपुर, जमशेदपुर पूर्वी, धनवार, बरकट्ठा जैसी विधानसभा सीटें इसमें शामिल हैं। 2019 में इन सीटों पर चुनाव लड़ने वाले महागठबंधन के उम्मीदवार दूसरे नहीं बल्कि तीसरे, चौथे, छठे और यहां तक ​​कि सातवें स्थान पर रहे थे। जाहिर है कि इस बार मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए यह लगभग तय है कि इन सीटों पर चुनाव लड़ने वाले महागठबंधन के दल और उम्मीदवार बदले जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश के जेशोरेश्वरी मंदिर से प्रधानमंत्री मोदी का मां काली को भेंट किया मुकुट चोरी
    Next Article हरियाणाः कैथल की मुंदड़ी नहर में गिरी आल्टो कार, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, एक लापता
    shivam kumar

      Related Posts

      महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई

      May 19, 2025

      बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

      May 19, 2025

      झोलाछाप चिकित्सक के गलत इलाज करने से एक व्यक्ति की मौत

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
      • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
      • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version