Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सीएम हेमंत सोरेन ने बांटा नियुक्ति पत्र, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुंबई में बननेवाले झारखंड भवन का किया शिलान्यास
    Top Story

    सीएम हेमंत सोरेन ने बांटा नियुक्ति पत्र, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुंबई में बननेवाले झारखंड भवन का किया शिलान्यास

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 14, 2024Updated:October 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन से 498 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र का वितरण किया। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा स्वास्थ्य के हर क्षेत्र में एक नयी कड़ी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम ने आशा जतायी कि सभी चयनित चिकित्सा पदाधिकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

    महिला और पुरुष दोनों निभायें अहम भूमिका
    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि लिस्ट में महिला और पुरुष दोनों की ही सहभागिता है। सीएम ने कहा कि नर्सिंग इंस्टीट्यूट में महिला के साथ पुरुष भी स्वास्थ्य व्यवस्था में अहम भूमिका निभायें। सीएम ने कहा, स्वास्थ्य व्यवस्था सिर्फ बड़ी-बड़ी इमारतों के बनने से मजबूत नहीं होगी। अस्पताल में दवाइयां और नर्सिंग स्टाफ भी बेहद जरूरी है। सीएम ने कहा कि कुछ दिनों पहले ही विश्व स्तरीय अस्पताल की आधारशिला रखी गयी। इसमें प्राइवेट कंपनियों को भी जोड़ा गया।

    एयर एंबुलेंस से दूसरे राज्यों में भी इलाज के लिए जा सकते हैं
    सीएम ने कहा कि राज्य के आमजनों के लिए सरकार ने एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की है। ये एंबुलेंस ना सिर्फ राज्य के अंदर, बल्कि दूसरे राज्यों में एयर एंबुलेंस के जरिये जा सकते हैं। कई माध्यमों से हमारी सरकार ने लोगों की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने की कोशिश की है।

    मुंबई स्थित झारखंड भवन का किया शिलान्यास
    सीएम हेमंत सोरेन ने नवी मुंबई में बन रहे झारखंड भवन का शिलान्यास किया। अगर इस भवन की खासियत की बात करें तो यह सात मंजिला इमारत होगी, जिसमें 28 हजार स्क्वायर फीट स्पेस होगा। सीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके तीसरे और चौथे फ्लोर में आर्थिक रूप से कमजोर इलाज के लिए मुंबई जाने वाले लोगों की व्यवस्था होगी।

    हजारीबाग में सब-स्टेशन का किया शिलान्यास
    सीएम हेमंत सोरेन ने हजारीबाग में विद्युत आपूर्ति के लिए ग्रीड सब स्टेशन का शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि इससे हमारी बिजली के मामले में डीवीसी पर निर्भरता कम होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधानसभा चुनाव में अवैध निर्वाचन व्यय और एमसीसी उल्लंघन के मामलों पर एसएसटी एवं एफएसटी रखेंगे पैनी नजर
    Next Article लोकहित अधिकार पार्टी ने विधानसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की
    shivam kumar

      Related Posts

      महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई

      May 19, 2025

      बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

      May 19, 2025

      झोलाछाप चिकित्सक के गलत इलाज करने से एक व्यक्ति की मौत

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
      • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
      • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
      • बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version